पढ़ना लिखना है जरूरी, चाहे जो हो मजबूरी
जागरण संवाददाता, नौतनवा, महराजगंज: परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत शुक्रवा
जागरण संवाददाता, नौतनवा, महराजगंज: परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय नौतनवा से रैली निकाल लोगों को शिक्षा के प्रति जागरुक किया। इस दौरान बच्चों ने पढ़ने का करो जतन, पढ़ेगा इंडिया तभी तो आगे बढ़ेगा इंडिया, आधी रोटी खाएंगे स्कूल जरुर जाएंगे व पढ़ना लिखना है जरूरी, चाहे जो हो मजबूरी आदि नारे के साथ पूरे नगर का भ्रमण किया।
नगर के प्राथमिक विद्यालय से रैली का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना ¨सह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली विद्यालय परिसर से निकल कर हनुमान चौक, जायसवाल मोहल्ला, अस्पताल चौराहा व जनता चौराहा होते हुए पुन: विद्यालय परिसर पहुंच कर लोगों को शत प्रतिशत नामांकन के लिए जागरुक किया। इस दौरान विधायक श्री ¨सह ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। यह शिक्षित होंगे तभी देश का नव निर्माण संभव है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील किया कि वह लड़का लड़की में कोई विभेद न कर दोनों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए स्कूल में नामांकन कराए। क्योंकि बालिका शिक्षा पर प्रदेश सरकार भी काफी जोर दे रही है। पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान ने कहा कि बच्चों को भविष्य तभी उज्जवल होगा, जब वह स्कूल जाएंगें। उन्होंने बच्चों को अधिक से अधिक नामांकित कराने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया। खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप नरायन ¨सह ने कहा कि शिक्षक अपने दायित्वों को ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करें तभी शिक्षा की गुणवत्ता को और भी बेहतर बनाया जा सकता है। इस अवसर पर वरिष्ठ सह समन्वयक दिनेश कुमार त्रिपाठी, सह समन्वयक चन्द्र भान प्रसाद, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष राघवेन्द्र पांडेय, ब्लाक मंत्री मन्नौवर अली, समाज सेवी राजेन्द्र जायसवाल, शिक्षक अंगद कुमार पांडेय, राकेश बाल्मीकि, अनिल ¨सह, अभिषेक ¨सह, माधुरी श्रीवास्तव, शबाना, शाहनवाज खान व राम संवारे आदि उपस्थित रहे।