संयोजक बने अरविन्द मिश्र
महराजगंज: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निर्मल खत्री ने फरेन्दा तहसील निवासी अरविन्द कुमार मिश्र
महराजगंज: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निर्मल खत्री ने फरेन्दा तहसील निवासी अरविन्द कुमार मिश्र को विधि एवं मानवाधिकार विभाग का संयोजक नियुक्त किया है। कांग्रेस के इस फैसले से अधिवक्ताओं व युवाओं में हर्ष का माहौल है। फरेन्दा खुर्द स्थित अधिवक्ता अरविन्द मिश्र के आवास पर शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अरविन्द मिश्र ने उपस्थित ने उपस्थित लोगों को विश्वास दिलाया कि वह विधि एवं मानवाधिकार के मामले में जनता के साथ रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी में मिश्र को विशेष आमंत्रित सदस्य भी मनोनीत किया गया है। कार्यक्रम में वीरेन्द्र चौधरी प्रदेश महासचिव, आलोक प्रसाद, एम पी साहनी, हृदय नरायन पाण्डेय, विनीत मणि त्रिपाठी, विनय तिवारी, योगेन्द्र दूबे, चुन्नू, रमेश चन्द श्रीवास्तव,प्रेम कुमार ¨सह, अरविन्द उपाध्याय, शैलेन्द्र श्रीवास्तव , सुनील मणि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।