कब्जा हटवाने की मांग को लेकर भाकियू का धरना जारी
महराजगंज: सार्वजनिक भूमि से अवैध कब्जा हटवाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन का दूसरे दिन भी धर
महराजगंज: सार्वजनिक भूमि से अवैध कब्जा हटवाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन का दूसरे दिन भी धरना जारी है। मुख्यालय परिसर में धरना पर बैठे कार्यकर्ताओं का कहना है जब तक सार्वजनिक भूमि से अवैध कब्जा हटवाया नहीं जाएगा तब तक धरना जारी रहेगा। धरना को संबोधित करते हुए यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष रामअशीष ने कहा कि सदर क्षेत्र के माधोनगर गांव में सर्वजनिक भूमि पर एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया। कब्जा को शीघ्र हटाया जाए तथा भूमि पर कब्जा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया जाए। गांव में स्थित एक विद्यालय के प्रबंधक ने सरकारी भूमि नाली नवीन परती आंशिक भूमि पर किए गए कब्जा को हटवाया जाए। नाली पर कब्जा किए जाने से किसानों के खेत जलमग्न होकर बर्बाद हो रहे है। इससे नाली पर पाट कर किया गया कब्जा हटवाना अति आवश्यक है। ग्राम सभा में खाली पड़े बंजर की भूमि पर स्व. महेंद्र ¨सह टिकैत स्मारक स्थल घोषित किया जाय ताकि सार्वजनिक धर्मशाला का निर्माण किया जा सके।