गहन जांच के बाद ही होने दें सीमा में प्रवेश: आइजी
महराजगंज: आईजी जोन हरीराम शर्मा ने कहा कि भारत-नेपाल की सोनौली सीमा की संवदेनशीलता को देखते हुए सश
महराजगंज:
आईजी जोन हरीराम शर्मा ने कहा कि भारत-नेपाल की सोनौली सीमा की संवदेनशीलता को देखते हुए सशस्त्र सुरक्षा बल के साथ सिविल पुलिस व अन्य एजेंसियों को चौकस रहने की जरूरत है। नेपाल से आने वाले सभी की गहनता से जांच के बाद ही प्रवेश करने दिया जाए। उन्होंने कहा कि नो मेंस लैंड को स्वच्छ व साफ रखने के साथ यह ध्यान रखा जाए कि इस पर अतिक्रमण न होने पाये। इस दौरान उन्होंने एसएसबी सेनानायक से आधे घंटे के करीब सीमा सुरक्षा पर वार्ता की। साथ ही उसके बाद व्यापारियों की समस्याओं से भी रूबरू हुए।
आइजी शर्मा शनिवार की शाम भारत-नेपाल के सोनौली सीमा के निरीक्षण के उपरात उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि सीमा पर होने वाली हर गतिविधियों पर नजर रखने के साथ साथ आतंकी घुसपैठ व अराजक तत्वों का प्रवेश न होने पाए। इसके लिए सीमा की हमें विशेष निगरानी करनी होगी। इसके लिए सीमा सुरक्षा के लिए तैनात एसएसबी के साथ सिविल पुलिस व अन्य एजेंसियों को सतर्क रहना होगा। यदि कोई संदिग्ध प्रतीत हो तो सबसे पहले उसकी गहनता से जांच करने के बाद उसकी सारी डिटेल नोट की जाए। कहा कि सीमा सटे रहने वाले किराएदारों व अन्य लोगों की सूची तैयार की जाए। इसके उपरांत वह सीमा पर स्थित कैंप में एसएसबी सेनानायक केएस. बनकोटी के साथ सीमा सुरक्षा के मद्देजनर आधा घंटे तक वार्ता की। वह सोनौली के व्यापारियों की समस्याओं से रूबरू भी हुए, कहा कि पुलिस उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर संभव तत्पर है। सीमा निरीक्षण के बाद आईजी जोन ने कोतवाली का भी निरीक्षण किया और पुलिस कर्मियों को जनता का सहयोग करने की हिदायत दी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक भारत ¨सह यादव, अपर पुलिस अधीक्षक हरि गोविन्द, उपजिलाधिकारी विक्रम ¨सह, पुलिस क्षेत्राधिकारी गोपीनाथ सोनी आदि मौजूद रहे।