भूमि विवाद में मारपीट, दो घायल
महराजगंज: बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बेलनहवा चौराहे पर पुरन्दरपुर निवासी चन्द्रावती देवी व हथिगढ़वा
महराजगंज:
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बेलनहवा चौराहे पर पुरन्दरपुर निवासी चन्द्रावती देवी व हथिगढ़वा निवासी हरिराम यादव के बीच भूमि विवाद को लेकर मारपीट हो गई। शुक्रवार की दोपहर बेलनहवा चौराहे पर चन्द्रावती देवी अपना मकान बनवा रही थी। उसी समय हरिराम यादव के परिवार के लोगों ने निर्माण रोकने को कहा, लेकिन निर्माण न रूकने की स्थिति में दोनों पक्षों में मारपीट होने लगा। जिससे चन्द्रावती देवी व ज्ञानमती देवी घायल हो गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धानी में भर्ती कराया गया। जिसमें चन्द्रावती देवी की हालत काफी चिन्ताजन हो गई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत की गंभीरता को देखते चन्द्रावती देवी को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
-वार्षिकोत्सव आज
आनंदनगर, महराजगंज:
सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मथुरानगर आनंदनगर का वार्षिकोत्सव 6 फरवरी दिन शनिवार को आयोजित किया गया है। जिसके मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी होंगे। उक्त आशय की जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश राम त्रिपाठी ने विज्ञप्ति के माध्यम से दिया है।