गांधी मूर्ति खंडित किए जाने के विरोध में निकाला कैंडिल मार्च
महराजगंज: कांग्रेस सेवादल के प्रदेश संगठन मंत्री गोपाल शाही के नेतृत्व में कांग्रेसियों व समाजसेविय
महराजगंज: कांग्रेस सेवादल के प्रदेश संगठन मंत्री गोपाल शाही के नेतृत्व में कांग्रेसियों व समाजसेवियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा खंडित किए जाने के विरोध में सायं कैडिल मार्च निाला। इसके बाद सभी जिलाधिकारी के पास पहुंचे। घटनाक्रम के बारे में जिलाधिकारी को अवगत कराया। इस दौरान जिलाधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव आश्वासन दिया कि गांधी जी के नई प्रतिमा लगाई जाएगी। इसी के साथ मूर्ति तोड़ने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर गिरफ्तारी करायी जाएगी।
प्रदेश संगठन मंत्री शाही ने कहा कि घटना के चार दिनों के बाद भी अभी तक कोई ठोस कार्यवाही या गिरफ्तारी न होना जिला प्रशासन की लापरवाही दर्शाता है, जिससे जनता में रोष व्याप्त होता जा रहा है। यदि दो सप्ताह के अंदर राष्ट्रपिता महात्मा जी के मूर्ति को जिला प्रशासन स्थापित नहीं करवाता है, तो 15 दिसंबर से धरना प्रदर्शन किया जायेगा।
इस दौरान अजय कुमार ¨सह, केके शुक्ला, विनोद कुमार ¨सह, अच्छे लाल यादव, धनंजय ¨सह, पूर्णवासी प्रसाद, कपिल देव शुक्ल, अंबरीश शाही, वीरेंद्र शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।