चुनाव को लेकर प्रशासन सतर्क, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
महराजगंज:त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन सतर्क है। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न करान
महराजगंज:त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन सतर्क है। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 28 सौ पुलिस बल तैनात किया गया है। हर बूथ पर दो शस्त्र पुलिस बल तैनात किए जाएंगे।
सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रथम चक्र के चुनाव में 11 बैरियर बनाया गया हैं। जबिक द्वितीय,तृतीय व चतुर्थ चक्र के चुनाव में आठ आठ बैरियर बनाएं गए हैं। प्रथम चुक्र के चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था के लिए दस इंस्पेक्टर, 97 उपनिरीक्षक, 202 हेडकांस्टेबल, 623 कांस्टेबल, 12 सौ होमगार्ड, 2 सौ पीआरडी जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। पनियरा, फरेंदा, बृजमनगंज, धानी क्षेत्र में प्राथम चक्र में 316 मतदान केंद्रो पर होने वाले चुनाव में 65 मतदान केंद्रो को संवेदनशील रखा गया है। जिसमें अतिसंवेदनशील प्लस 5, अतिसंवेदनशील 16, संवेदनशील 44 है। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के विशेष व्यवस्था की गई है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक भारत ¨सह ने प्रथम चरण चुनाव के सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस लाइन में ब्रि¨फग करते हुए चुनाव के दौरान सुरक्षा से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए।