¨हदू राष्ट्र की मांग को लेकर तराई में पसरा सन्नाटा
महराजगंज: पड़ोसी राष्ट्र नेपाल को ¨हदू राष्ट्र के बजाय धर्म निरपेक्ष राष्ट्र बनाने के संविधान के मस
महराजगंज:
पड़ोसी राष्ट्र नेपाल को ¨हदू राष्ट्र के बजाय धर्म निरपेक्ष राष्ट्र बनाने के संविधान के मसौदे पर ¨हदू संगठनों ने विरोध जताते हुये जगह जगह बंद जारी रखा। बंद का असर सबसे अधिक तराई क्षेत्र में दिखा। प्रमुख कस्बों की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा व वाहनों का आवागमन बंद रहा। भैरहवा कस्बे में अपनी मांग को लेकर ¨हदू संगठनों ने एक ज्ञापन रुपंदेही के सीडीओ को सौंपा।
नेपाल में संविधान निर्माण की प्रक्रिया लगभग पूर्ण होने को है। मगर संविधान के कई मसौदों पर माओवादी व मधेशी संगठनों ने अपना अपना विरोध जताया। नेपाल को ¨हदू राष्ट्र की बजाय धर्म निरपेक्ष राष्ट्र बनाने के संविधान को देखते हुये गैर राजनैतिक ¨हदू संगठनों मोर्चा खोल दिया है। उनकी मांग है कि नेपाल विश्व का एकमात्र ¨हदू राष्ट्र रहा है। जिसे धर्म निरपेक्ष बनाना राष्ट्र की ¨हदू भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। मांग को लेकर हुए बंद में भैरहवा, बुटवल, लुंबिनी व नवलपरासी कस्बों में सन्नाटा पसरा रहा। सोनौली सीमा से भी वाहन नेपाल में नहीं प्रवेश कर पाये।