महिला की की पिटाई , मुकदमा
महराजगंज : थाना क्षेत्र के ग्राम बंदी निवासी एक महिला ने ग्रामवासी कुछ लोगों द्वारा अनधिकृत रूप से उ
By Edited By: Published: Thu, 30 Jul 2015 10:35 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jul 2015 10:35 PM (IST)
महराजगंज : थाना क्षेत्र के ग्राम बंदी निवासी एक महिला ने ग्रामवासी कुछ लोगों द्वारा अनधिकृत रूप से उसके मकान पर कब्जा करने तथा घर में घुस कर मारने पीटने का आरोप लगाया है।
ग्रामवासी सुमित्रा देवी द्वारा थानाध्यक्ष को दी गई तहरीर में कहा गया है कि ग्रामवासी व उसके विपक्षी रामअवध, चन्दन, विनोद व मनौवर ने उसके मकान को अनिधिकृत रूप से कब्जा करने की कोशिश कर रहे है। इसका विरोध करने पर वे सभी गोलबंद होकर घर में घुस आये तथा उसे मारे पीटे। पीड़िता का यह भी कहना है कि गोलबंद लोगों द्वारा जान मारने की धमकी भी दी जा रही है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें