नेपाल: प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज
महराजगंज: पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के विराट नगर जनपद के तितहरी में ¨हदू राष्ट्र घोषित करने व संविधान स
महराजगंज: पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के विराट नगर जनपद के तितहरी में ¨हदू राष्ट्र घोषित करने व संविधान से धर्मनिरपेक्ष शब्द हटाए जाने की मांग को लेकर विगत चार दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे सनातन ¨हदू राष्ट्र नेपाल संयुक्त संघर्ष कमेटी के कार्यकर्ताओं पर नेपाली पुलिस लाठी चार्ज किया। लाठी चार्ज की घटना में कुल आठ लोग घायल हो गए। घायलों में दो पुलिस कर्मी भी बताए जा रहे है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने संघर्ष कमेटी के नेता श्रीनिवास को मौके से गिरफ्तार कर लिया। घटना से आक्रोशित संघर्ष कमेटी भैरहवा बुटवल के संयोजक कुंअर बहादुर थापा ने नेपाली प्रशासन पर कार्यकर्ताओं पर बर्बरता का आरोप लगाया तथा श्रीनिवास के रिहाई की मांग की है।