अधिकारों के लिए एकजुट हो गोड़ समाज
महराजगंज: गोड़ समुदाय को अपने हक व अधिकारों के लिए एकजुट होना होगा। क्योंकि इतिहास गवाह है कि बिना एक
महराजगंज: गोड़ समुदाय को अपने हक व अधिकारों के लिए एकजुट होना होगा। क्योंकि इतिहास गवाह है कि बिना एकजुट हुए कोई भी संघर्ष अपने मुकाम तक नहीं पहुंचा है। यह बातें प्राथमिक विद्यालय महदेइया परिसर में हुई अखिल भारत वर्षीय गोड़ महासभा की मासिक बैठक को संबोधित करते हुए महासभा के जिला उपाध्यक्ष बाल किशुन धुरिया ने कही। उन्होंने कहा कि प्रशासन हमारी अनदेखी कर रहा है। नगर अध्यक्ष राजकुमार गोड़ ने कहा कि समाज की मुख्य धारा से जुड़ने के लिए समुदाय के लोगों को अपने बच्चों को शिक्षित करना होगा। साथ ही हमें आगे आकर राजनीति में भी सक्रिय भूमिका अदा निभानी होगी। तभी हमें अपना हक व अधिकार मिल सकेगा। बैठक के दौरान हुए ब्लाक चुनाव में सर्वसम्मत से भभूति गोंड के ब्लाक अध्यक्ष चुना गया। साथ ही अखिलेश को उपाध्यक्ष, रामाज्ञा गोंड को महामंत्री, रामाशंकर को कोषाध्यक्ष, गणेश को सूचना मंत्री चुना गया। इसके अलावा सुभावती देवी, पूनम देवी व बिन्दू को सदस्य के पद पर चुना गया। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष इन्द्रजीत, नगर उपाध्यक्ष जगदीश, प्रभुवन, विनोद गोड़ व सदई आदि उपस्थित रहे।