Move to Jagran APP

जनता के हो रहा सौतेला व्यवहार

महराजगंज : भारतीय जनता पार्टी विधान सभा फरेन्दा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध

By Edited By: Published: Tue, 07 Jul 2015 10:59 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2015 10:59 PM (IST)
जनता के हो रहा सौतेला व्यवहार

महराजगंज : भारतीय जनता पार्टी विधान सभा फरेन्दा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में भ्रष्टाचार व अनियमितता के खिलाफ खण्ड विकास कार्यालय पर जन सभा आयोजित कर ज्ञापन सौपा।

loksabha election banner

उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि विकास खण्ड के ग्राम सभा बभनी, मटिहनवा, मिश्रवलिया में आया धन सपा शासन के दबाव में रोका जा रहा था। एक करोड़ पैतीस लाख का कार्य पूर्ण हो चुका है। तीन पुलिया का निर्माण पैतालिस लाख में बनाया गया। जो मानक के विपरीत बना है उसकी जांच कराई जाय। विकास खण्ड के सभी हैण्डपम्प खराब है। लोहिया आवास योजना का लाभ पात्र व्यक्तियों को दिया जाय। पूर्व विधायक बजरंग बहादुर ¨सह ने कहा कि फरेन्दा प्रदेश में किसान,व्यापारी के साथ ही आम जनता बिजली पानी जैसी बुनियादी समस्याओं से जूझ रही है। धरने को पूर्व विधायक शिवेन्द्र ¨सह, जिलाध्यक्ष अरूण शुक्ल, योगेन्द्र यादव, मधुर ¨सह ने भी सम्बोधित किया। संचालन विवेका पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर अजीत पाण्डेय, विनोद जायसवाल, चन्दू ¨सह, कन्हैया चौहान, डब्बू ¨सह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.