नहाने गया बालक नहर में डूबा
महराजगंज:निचलौल थाना क्षेत्र के बैठवलिया गांव निवासी 9 वर्षीय इंदल मद्धेशिया पुत्र छेदी शनिवार को नह
By Edited By: Published: Sat, 04 Jul 2015 11:19 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2015 11:19 PM (IST)
महराजगंज:निचलौल थाना क्षेत्र के बैठवलिया गांव निवासी 9 वर्षीय इंदल मद्धेशिया पुत्र छेदी शनिवार को नहाते समय गंडक नहर में डूब गया। ग्रामीण देर शाम तक उसे नहर में खोजने का प्रयास किए लेकिन कहीं उसका पता नहीं चला। बालक गांव के कुछ लड़कों के साथ नहर में नहाने गया था। नहाते समय उसका पैर फिसल कर गहरे पानी में चला गया। जिससे वह डूबने लगा। उसे डूबता देख साथ नहाने गए लड़कों ने शोर मचाने लगे। गांव के लोग जब तक बालक को बचाने के लिए पहुंचते तब तक वह नहर में शमा चुका था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें