लड़की बरामद, प्रेमी गिरफ्तार
महराजगंज: कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा सोहट निवासी अमरनाथ को अपने ही गांव के नाबालिग लड़
By Edited By: Published: Sat, 04 Jul 2015 11:08 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2015 11:08 PM (IST)
महराजगंज:
कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा सोहट निवासी अमरनाथ को अपने ही गांव के नाबालिग लड़की के साथ पुलिस ने जंगल के किनारे से गिरफ्तार किया। लड़की की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर प्रेमी को जेल भेज दिया है। एक सप्ताह पूर्व भगाई गई नाबालिग लड़की के माता चन्द्रावती की तहरीर के अनुसार गांव के विश्वस्त सूत्रों से पता चला कि उसकी लड़की पंजाब में अमरनाथ के साथ रह रही है। लड़की के मां के काफी प्रयास के बाद उसने लड़की को घर छोड़ दिया। वह आये दिन धमकी देते रहा कि यदि मामला पुलिस तक गया तो ठीक नहीं होगा। इधर लड़की के मां की तहरीर पर पुलिस ने नाबालिग बेटी व अमरनाथ को गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें