जल बचाओ अभियान के तहत गहरे किए गए 358 तालाब
महराजगंज: मुख्यमंत्री जल बचाओ अभियान में 358 तालाबों को गहरा करने का कार्य पूरा हो गया है। उक्त जान
महराजगंज: मुख्यमंत्री जल बचाओ अभियान में 358 तालाबों को गहरा करने का कार्य पूरा हो गया है। उक्त जानकारी जिलाधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने दी है। उन्होंने बताया कि इस योजना में जिले में कुल 809 तालाब चिन्हित हैं। उन्होंने बताया कि भूगर्भ जल स्तर को बनाये रखने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर ग्रामीण अंचल में जल बचाओ अभियान संचालित किया गया है। इसके तहत तालाब, पोखरा को चिन्हित करके उन्हें गहरा करने का कार्य किया जा रहा है। ताकि बरसात का जल एकत्र हो सके। अप्रैल 2015 से जारी इस अभियान का उद्देश्य बढ़ती आबादी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना तथा ¨सचाई एवं उद्योग की मांग को पूरा करना है। जिलाधिकारी ने बताया कि एक हेक्टेअर से कम क्षेत्रफल वाले तालाबों को मनरेगा योजना से गहरा कराया जाना है। इसके तहत 790 तालाबों को चिन्हित कर सभी पर कार्य शुरु करा दिया गया है। इसमें से 358 का कार्य पूरा हो गया है, तथा शेष पर कार्य चल रहा है, जिसे शीघ्र ही पूरा कर लिया जायेगा। एक हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल के 19 तालाब चिन्हित है। जिसका इस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा गया है। इसका इस्टीमेट 415.417 लाख है। उन्होंने बताया कि ब्लाक महराजगंज में 57, मिठौरा में 93, निचलौल में 70, सिसवा में 68, घुघली में 65, परतावल में 103, पनियरा में 79, फरेंदा में 90, धानी में 07, बृजमनगंज में 48, लक्ष्मीपुर में 105 तथा नौतनवा में 24 कुल 809 तालाब चिन्हित हैं।