हैडपंप खराब, कैसे बुझे प्यास
महराजगंज : भीषण गर्मी में पेयजल व्यवस्था बदहाल है। वार्ड में लगे इंडिया मार्क हैंडपंप खराब पड़े हैं।
महराजगंज : भीषण गर्मी में पेयजल व्यवस्था बदहाल है। वार्ड में लगे इंडिया मार्क हैंडपंप खराब पड़े हैं। जो सही हैं उनमें से दूषित जल निकल रहा है। सप्लाई के पानी का कोई भरोसा नहीं। टंकी की सफाई व दवा न डाले जाने से पानी में भी कीड़े आते हैं। टोटी नाली के किनारे लगा दी गई है। जिससे लोग पानी पीने से परहेज करते हैं। मजबूरी में घर में लगे छोटे हैंडपंप से ही पानी पीकर व्यास बुझा रहे हैं।
इनसेट
समय से नहीं आता पानी
फोटो-- 2एमआरजे 5
परिचय-- संजय
सरोजनी नगर निवासी संजय का कहना है कि पेयजल व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। सप्लाई के पानी का कोई भरोसा नहीं रह गया है। कब आए कब नहीं। पेय जल के साथ रोजमर्रा का काम भी प्रभावित हो गया है।
-इनसेट--
-- खरीद कर पीते हैं पानी
फोटो-- 2एमआरजे 6परिचय- मनीष केडिया
मनीष केडिया का कहना है सप्लाई के पानी पर कोई भरोसा नहीं है। जर्जर पाइप होने के कारण सप्लाई के पानी के साथ नाली का गंदा पानी आने की अधिक संभावना रहती है। इस लिए पीने के लिए खरीद कर पानी प्रयोग में लाया जाता है।
किसन यादव का कहना है वार्ड में पेयजल के लिए लगा इंडिया मार्क हैंड पंप करीब छह माह से दूषित जल दे रहा है। बाल्टी में रखने के बाद पीला हो जाता है। शिकायत पर भी हैंडपंप ठीक नहीं कराया गया।
गुफरान अहमद का कहना है एक साल से इंडिया मार्क हैंडपंप खराब होकर पड़ा है। शिकायत पर कुछ कर्मचारी मशीन को ठीक करने का प्रयास भी किए, लेकिन सही नहीं हुआ। कर्मचारियों ने कहा कि री-बोर करना पड़ेगा उसके बाद कोई नहीं आया।
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी पृथ्वी नाथ गुप्त का कहना है कि पेय जल के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। यदि कहीं दिक्कत है तो उसे हमें अवगत कराएं, समस्या का तुरंत समाधान होगा।