ग्रामीणों की ललकार, शुरू करा कर ही रहेंगे कार्य
महराजगंज: जिले की बहुप्रतिक्षित चानकी पुल के एप्रोच मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन क
महराजगंज: जिले की बहुप्रतिक्षित चानकी पुल के एप्रोच मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन की धार तेज होती जा रही है। दर्जनों संगठनों के समर्थन के बाद अब ¨हदू युवा वाहिनी भी इस आंदोलन में कूद पड़ा है। जल सत्याग्रह के पांचवे दिन गुरुवार को हियुवा कार्यकर्ता व वन स्थली पब्लिक स्कूलों के शिक्षकों ने भी धरना स्थल पर पहुंच कर समर्थन किया है।
धरने को संबोधित करते हुए सिटीजन फोरम के अध्यक्ष डा. घनश्याम पांडेय ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने कहा कि 22 दिनों से क्षेत्र की जनता कड़े धूप में धरने पर बैठी है। जिलाधिकारी को इतनी फुर्सत नहीं हैं, कि वे धरनारत लोगों को हाल जान सके।
भाकियू नेता सुरेश चंद सहानी ने कहा कि जब तक जिस्म में जान है, तब तक यह आंदोलन खत्म नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि नेता लोग गलत बयानबाजी कर रहे हैं। जनता किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है।
समाजिक कार्यकर्ता र¨वद्र जैन ने कहा कि जिले के जिम्मेदार अधिकारी चुप क्यों है। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकारें जनता को बेवकूफ बनाने में लगी है। उन्हें अपने जनता की कोई परवाह नहीं है। सरकारें तानाशाह हो गई है। जनता इसका मुहंतोड़ जवाब देगी।
हियुवा के जिला उपाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार तानाशाह हो गई है। इसे विकास से कोई मतलब नहीं है।
विमल पांडेय ने कहा कि जनता के इस दर्द को किसी ने नहीं सुना। सत्रह साल से तैयार चानकी पुल अपने विवशता पर आंसू बहा रहा है।
धरना को प्रधानाचार्य सरताज अहमद, पूर्व प्रधान रामराज चौरसिया, मोआज्जम खान, मुक्तिनाथ वर्मा आदि ने संबोधित किया। इस दौरान विपुल शुक्ला, कबीर आलम, भारतेंदु त्रिपाठी, रमाशंकर निषाद, सुकई, लालमन, पंकज सरकार, रामअशीष सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। संचालन जितेंद्र आर्य ने किया।