कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन कल
महराजगंज:विभान्न मांगों को लेकर कांग्रेस पार्टी सोमवार दिन में मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेगी। उ
महराजगंज:विभान्न मांगों को लेकर कांग्रेस पार्टी सोमवार दिन में मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेगी। उक्त जानकारी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिभुवन मित्र व प्रदेश संगठन मंत्री कांग्रेस सेवादल गोपाल शाही ने विज्ञप्ति के माध्यम से देते हुए कहा कि धरना प्रदर्शन के लिए उक्त तिथि को सभी कार्यकर्ता महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष एकत्र होंगे। तत्पश्चात प्रदर्शन करते हुए मुख्यालय तक जाएंगा।
-- सार्वजनिक नाली पाटने का आरोप
महराजगंज:सदर कोतवाली क्षेत्र के धर्मपुर बाजार निवासी रामनयन पुत्र परमहंस ने उपजिलाधिकारी सदर को प्रार्थना पत्र सौंप कर गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक नाली पाटने व पोखरी की जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया है। प्रार्थना पत्र सौंप कर कब्जा हटवाने की मांग किया है।
-- रसोइया महासंघ का धरना प्रदर्शन 26 मई को
महराजगंज:अखिल भारतीय मध्यान्ह भोजन रसोइया महासंघ का धरना प्रदर्शन आगामी 26 मई दिन मंगलवार को होगा। उक्त जानकारी रसोइया महासंघ के जिलाध्यक्ष संध्या देवी ने विज्ञप्ति के माध्यम से दी।