Move to Jagran APP

¨हसा का एक जुट होकर प्रतिकार करें महिलाएं

महराजगंज : ¨हसा व शोषण होने पर चुप न रहें। सभी महिलाएं एकजुट होकर ¨हसा का प्रतिकार करें। तभी हम महिल

By Edited By: Published: Fri, 22 May 2015 01:13 AM (IST)Updated: Fri, 22 May 2015 01:13 AM (IST)
¨हसा का एक जुट होकर प्रतिकार करें महिलाएं

महराजगंज : ¨हसा व शोषण होने पर चुप न रहें। सभी महिलाएं एकजुट होकर ¨हसा का प्रतिकार करें। तभी हम महिलाओं को समाज में बराबरी का दर्जा दिला पाएंगे। ये बातें उ.प्र. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष जरीना उस्मानी ने बतौर मुख्य अतिथि मुसहर सेवा संस्थान व एक्शन एड संस्था की ओर से आयोजित महिला हकदारी सम्मेलन में कहीं। महिला आयोग की अध्यक्ष ने सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं को महिला कानून के बारे में जानकारी दी। आई.सी.डी.एस., वृद्धावस्था पेंशन, समाजवादी पेंशन, मनरेगा आदि के क्रियान्वयन व महिलाओं के साथ होने वाले ¨हसा व शोषण के खिलाफ जागरूक किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि बेटियों को पढ़ाएं और उच्च शिक्षा दिलाएं। बेटी के उच्च शिक्षित होने पर ही शोषण व उत्पीड़न से मुक्ति मिलेगी। अबला नहीं सबला बनें। अपनी शक्ति पहचाने और हर अत्याचार के खिलाफ एक साथ खड़ा होकर प्रतिकार करें। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने बारी-बारी अपनी पीड़ा सुनाई और अधिकारियों की कार्य प्रणाली पर अंगुलियां उठायीं। कहा कि अधिकारी न्याय में देर लगाते और परेशान करते हैं। इस पर महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि अधिकारी लापरवाही छोड़ें और महिलाओं की समस्याओं का त्वरित समाधान करें। इसमें लापरवाही अक्षम्य होगी। इस दौरान महिला आयोग की सदस्य व महराजगंज की प्रभारी जुबैदा चौधरी, थानाध्यक्ष शीला यादव, परियोजना निदेशक ऋषिमुनि उपाध्याय आदि कई अधिकारी उपस्थित रहे।

loksabha election banner

==========

अध्यक्ष ने कारागार में महिला बंदी गृह का किया निरीक्षण

महराजगंज : उ.प्र. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष जरीना उस्मानी ने गुरुवार को दिन में11 बजे जिला कारागार स्थित महिला बंदी गृह का निरीक्षण किया। वहां रहने वाली महिलाओं, किशोरियों से वार्ता कर उनके रहन-सहन, खान-पान, चिकित्सा एवं रोजगार परक कार्यक्रमों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान महिला आयोग की अध्यक्ष ने प्रभारी महिला बैरक को निर्देश दिया कि महिला बंदी गृह में निरुद्ध ऐसी महिलाएं जो पैरवी व तकनीकी कारणों से रिहा नहीं हो पा रही हैं उनके बारे में विस्तृत विवरण आयोग को उपलब्ध कराएं। जिससे महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाया जा सके।

-----------

यौन उत्पीड़न में लिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश

महराजगंज : यौन उत्पीड़न में लिप्त अभियुक्तों को तत्काल गिरफ्तार कर महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाया जाए। ये बातें उ.प्र. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष जरीना उस्मानी ने तीसरे पहर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की बैठक में कहीं।

आयोग की अध्यक्ष ने विभिन्न विभागों द्वारा महिलाओं के लिए संचालित की जा रही योजनाओं की समीक्षा की। जनपद में संचालित विभिन्न कार्यालयों में कार्य स्थल पर यौन उत्पीड़न की घटनाओं के रोकथाम हेतु बनायी गयी कमेटी के क्रिया कलापों पर विचार- विमर्श किया। विगत तीन माह में महिला उत्पीड़न की घटनाओं और महिला व यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस द्वारा की गयी कार्रवाई की जानकारी ली। महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि यौन उत्पीड़न में शामिल अभियुक्तों को तत्काल गिरफ्तार करें और त्वरित न्याय दिलाएं। इसमें लापरवाही अक्षम्य होगी।

अध्यक्ष ने ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह व शाम को नियमित गश्त कराने, महिला महाविद्यालयों, सह विद्यालयों के खुलने व बंद होने के समय गश्त कराने के निर्देश दिए। जनपद के पुलिस अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी महिलाओं के साथ सद्भाव का बर्ताव करें और त्वरित न्याय दिलाने में मदद करें।

इस अवसर पर प्रशासन व पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

----------------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.