नेपाल-भारत मैत्री संघ को सुपुर्द की राहत सामग्री
महराजगंज: नेपाल के भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में जनपद के सपाईयों ने बुधवार को करीब पांच लाख रुपए की
महराजगंज:
नेपाल के भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में जनपद के सपाईयों ने बुधवार को करीब पांच लाख रुपए की राहत सामग्री दो ट्रकों में भर कर भेजी। पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश ¨सह के नेतृत्व में राहत सामग्री लदी वाहन को सोनौली सीमा पर राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में नेपाल-भारत मैत्री संघ को सुपुर्द कर दिया गया। जहां से नेपाल भंसार में कागजी कार्यवाही के बाद राहत सामग्री नेपाल के भूकंप प्रभावित क्षेत्र के लिए रवाना की गई।
अपराह्न ढाई बजे क्षेत्रीय विधायक कुंवर कौशल किशोर उर्फ मुन्ना ¨सह ने कुंवर आवास से राहत सामग्री भरी ट्रकों को रवाना किया। सीमा पर करीब तीन बजे जनपद के सपाईयों ने पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश ¨सह के नेतृत्व में भूकंप पीड़ितों के लिए 250 तिरपाल, दो सौ पैकेट चुरा, दस ¨क्वटल गुड़, चना भुना तीन बोरा, सत्तु 24 बोरा, चीनी दो ¨क्वटल, बिस्कुट 80 गत्ता, साड़ी 250 पीस, सूट 55 पीस बोतल पानी 8 काटून सहित पांच लाख रुपए की राहत सामग्री दी गयी। सपाईयों ने राहत सामग्री लदे दो ट्रकों को सोनौली सीमा पर अपर जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी की मौजूदगी में नेपाल-भारत मैत्री संघ के अध्यक्ष सूर्य कुमार भूसाल को सौंपा गया। राहत सामग्री भर ट्रकों को नेपाल प्रशासन की अभिरक्षा में नेपाल भेज दिया गया। पूर्व सांसद ने कहा कि नेपाल में भूकंप त्रासदी में पीड़ित हुए परिवारों की सहायता के लिए हम तत्पर हैं। जो सहयोग होगा हम सभी मिलकर उसे करेंगे। जरुरत पड़ी तो भूकंप में घायलों को खून भी दिया जाएगा। इस अवसर पर नेपाल-भारत मानव विकास मैत्री संघ के अध्यक्ष तिलक रुआली, रमेश लस्करी, संजय ढकाल, राम हरि श्रेष्ठ, सदर ब्लाक प्रमुख दिग्विजय ¨सह, मिठौरा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रणजीत ¨सह उर्फ पप्पू ¨सह, घुघली ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल, निचलौल ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अम्बरीश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष सपा राजेश यादव, जगदम्बा गुप्ता, जगदम्बा मिश्रा, सत्य सेन ¨सह, पप्पू वर्मा, सीताराम अग्रहरि, संतराम, धर्मात्मा जायसवाल, जयप्रकाश, दयाराम जायसवाल, राजेश अग्रहरि, मोनू श्रीवास्तव, विद्यासागर, मिथिलेश पांडेय व राजू दूबे आदि उपस्थित रहे।