पीड़ितों की सेवा ही मानवता: पंकज
महराजगंज: पीड़ितों की सेवा ही मानवता है। आज पड़ोसी राष्ट्र नेपाल प्राकृतिक आपदा से पीडि़त है। ऐसे में
महराजगंज: पीड़ितों की सेवा ही मानवता है। आज पड़ोसी राष्ट्र नेपाल प्राकृतिक आपदा से पीडि़त है। ऐसे में हम सबका धर्म होता है कि उनके दु:खों में सहयोग के लिए आगे आएं तथा उनके दु:खों के साथ अपनी संवेदना जोड़े।
उक्त बातें सांसद पंकज चौधरी ने पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में विगत दिनों आये भूकंप से पीड़ितों के लिए एक ट्रक राहत सामग्री भेजने के उपरांत कहीं। उन्होंने कहा कि हमारा नैतिक कर्तव्य है कि पड़ोसी की पीड़ा को समझना और सहयोग करना। नेपाल राष्ट्र से हमारा रोटी बेटी का भी रिश्ता है। ऐसे में हम पड़ोसी राष्ट्र के पीड़ितों की पीड़ा को समझते हैँ। पूर्व सांसद द्वारा भेजे गए राहत सामग्री से लदे ट्रक को मुख्यालय के सक्सेना तिराहे पर से भाजपा जिला उपाध्यक्ष जय मंगल कन्नौजिया, नगर अध्यक्ष आशुतोष शुक्ल, सांसद प्रतिनिधि जगदीश मिश्रा, परदेशी प्रसाद, संजय वर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय कुमार श्रीवास्तव आदि लोगों ने नेपाल के काठमांडू के लिए राहत सामग्री लेकर रवाना हुए। इसी क्रम में सेवा भारती गोरक्ष प्रांत द्वारा पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के भूकंप पीड़ितों के लिए सहायता सामग्री से लदा ट्रक काठमांडू भेजा। वनवासी कल्याण संघ द्वारा भूकंप पीड़ितों को राहत सामग्री भेजा गया।