मूल्यांकन का बहिष्कार, नहीं खुले कोठार
महराजगंज : हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार आज दूसरे दि
महराजगंज :
हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार आज दूसरे दिन भी जारी रहा। जनपद के तीनों मूल्यांकन केंद्रों पर कोठार के ताले भी नहीं खुले। यह अलग बात हैं उप प्रधान परीक्षक व सहायक परीक्षक मूल्यांकन केंद्रों पर जरूर पहुंचे, लेकिन हाजिरी बनाकर मूल्यांकन कार्य से विरत रहे। इस दौरान मूल्यांकन के लिए तीन केंद्रों पर आए तीन लाख नब्बे हजार सात सौ छियासी उत्तर पुस्तिकाएं कोठार में धरी की धरी रह गई। 1012 उप प्रधान परीक्षक, सहायक परीक्षक के सापेक्ष महज 232 ही उपस्थित रहें, जबकि 780 परीक्षक मूल्यांकन केंद्र पर नहीं पहुंचे।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक राय एवं जिला मंत्री विजय प्रताप सिंह ने तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं ने मूल्यांकन केंद्रों पर बहिष्कार का नेतृत्व किया। संघ के नेताओं ने कहा जब तक मांगे नहीं पूरी होगी, तब तक आंदोलन पूरी क्षमता से जारी रहेगा।
गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कालेज एवं महराजगंज इंटर कालेज पर बहिष्कार में पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ पांडेय, पूर्व मंत्री दीप चंद्र त्रिपाठी, उपाध्यक्ष रमेश, उपाध्याय, उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, आदित्यानाथ शुक्ल, अजय कुमार, प्रभात पांडेय, विनोद सिंह, सुरेश प्रताप सिंह इत्यादि शामिल रहे। श्रीराम सिंह ने जयपुरिया इंटर कालेज में बहिष्कार का नेतृत्व किया।
चेतनारायण गुट महराजगंज के जिला अध्यक्ष विजय कांत सिंह एवं जिला मंत्री सतीश, मारकंडेय सिंह, अनिल गुप्त, भारतीय, प्रेम बहादुर सिंह, संध्या वर्मा एवं सभी सदस्यों ने कहा कि जब तक सीटी ग्रेड से एलटी ग्रेड, तदर्थ शिक्षकों को विनियमित करने, नवीन पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन लागू करना, वित्त विहीन शिक्षकों को मानदेय देना आदि मांगे पूरी नहीं होती तब तक कापियों के मूल्यांकन का कार्य ठप रहेगा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव आफताब तथा जिलाध्यक्ष घनश्याम ने कहा कि तीनों मूल्यांकन केंद्रों पर शिक्षक एकता दिखाई दी है। इस अवसर पर तुफैल अहमद, नित्यामणि त्रिपाठी, अनिल मणि त्रिपाठी, रामचंद्र यादव, रूप चंद, राममिलन सिंह, अफलाख अहमद, सुशील शुक्ल सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
आनंदनगर, कार्यालय के अनुसार
शर्मा गुट के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार के आह्वान पर मंगलवार को सेठ आनन्द राम जैपुरिया इंटर कालेज में होने वाले बोर्ड के कापियों के मूल्यांकन का बहिष्कार किया। पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीराम सिंह ने कहा कि संवेदन हीन सरकार को सत्ता मे बने रहने का अधिकार नहीं है।
बैठक को सतीश चंद श्रीवास्तव, सुरेश प्रताप सिंह, अर्जुन प्रसाद मौर्य व अशोक पांडेय ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर सुबेदार यादव, जितेंद्र पांडेय, महेश पांडेय, अजय कुमार, रमाशंकर पांडेय, भरत शरण राय, रसिक बिहारी, राम बचन भारती, शिल्पी श्रीवास्तव, रोहित कुमार,चंद्र प्रकाश, सूरज प्रताप, संजय कुमार चौरसिया सहित तमाम शिक्षक उपस्थित रहे।