विद्युत तार की चपेट में आने से सारस की मौत
महराजगंज: थाना क्षेत्र के ग्राम औंराटार के सिवान में सोमवार सुबह तेज आंधी के साथ हुई बारिश के दौर
महराजगंज:
थाना क्षेत्र के ग्राम औंराटार के सिवान में सोमवार सुबह तेज आंधी के साथ हुई बारिश के दौरान हाई टेंशन विद्युत तार की चपेट में आ जाने से एक मादा सारस की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे वाईल्ड लाइफ के कार्यकर्ता तथा वन कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से मृत सारस को मधवलिया के सिंहपुर वन चौकी के समीप अपराहन दफन कर दिया गया। राजकीय पक्षी सारस के असामयिक मृत्यु की दो दिन के भीतर यह दूसरी घटना है। पहली घटना परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महदेइया के टोला पचडिहवा के खेत में शनिवार की सुबह एक सारस को मृत अवस्था में ग्रामीणों ने देखा। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात हुई ओलावृष्टि व आंधी की चपेट में आकर एक अन्य सारस मर गया था।
ग्रामीणों के अनुसार राजकीय पक्षी सारस का एक जोड़ा पिछले तीन चार वर्षो से एक साथ रह कर मधवलिया रेंज अंतर्गत औंराटार सिवान में विचरण करता था। रोज की भांति आज भी उक्त जोड़ा विचरण करते देखा गया। सुबह करीब 6 बजे एकाएक तेज आयी आधी व बारिश के साथ बादल घिर गया तथा वातावरण रात्रि जैसा हो गया। मौसम में आये एकाएक परिवर्तन से जोड़ा उड़कर उनमें से एक पास खेत से गुजर रही बिजली के हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया। जिससे तत्काल मौके पर उसकी मौत हो गयी। मृत सारस की शिनाख्त मादा सारस के रूप में हुई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इण्डिया के कार्यकर्ता राजकुमार कन्नौजिया व रविन्द्र कुमार त्रिपाठी तथा रेंजर मधवलिया को दिया। सूचना पर पहुंचे कन्नौजिया व वन कर्मी रामानन्द यादव , रामसूरत तथा अनुचर रच्जाक अली व राम सकल यादव ने ग्रामीणों की मदद से मृत सारस का पंचनामा कर उसके शव को दुधराई बीट के सिंहपुर वन चौकी के पास मिट्टी में दफन कर दिया गया।
क्षेत्र के ग्राम गड़ौरा निवासी एक विवाहिता सोमवार अपराहन रसोई गैस मे हुए रिसाव से लगी आग की चपेट में आकर जल गई। परिजनों ने तत्काल उसे सी.एच.सी. निचलौल में भर्ती कराया जहां से उसे मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
ग्राम वासी उमेश की 30 वर्षीय पत्नी शिल्पा देवी दोपहर में चाय बना रही थी। कि रसोई गैस में अचानक हुए रिसाव से आग लग जाने से वह चपेट में आकर साठ प्रतिशत के लगभग जल गयी है। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निचलौल में भर्ती कराये जहां प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टरों ने उसे गम्भीर अवस्था में मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।