हियुवा ने किया एसएसबी जवानों का स्वागत
महराजगंज: सेवा, सुरक्षा व बंधुत्व का संदेश लेकर उत्तराखंड से एसएसबी जवानों की साइकिल रैली का शुक्र
महराजगंज:
सेवा, सुरक्षा व बंधुत्व का संदेश लेकर उत्तराखंड से एसएसबी जवानों की साइकिल रैली का शुक्रवार को कस्बा के ठूठीबारी चौराहा पर ¨हदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उत्साहित जवानों व कार्यकर्ताओं के भारत माता के जयकारा से पूरा कस्बा गूंज उठा। रैली यहां से होते हुए झुलनीपुर जाएगी और वहां से बिहार प्रांत के लिए रवाना होगी।
एसएसबी जवानों की 42 सदस्यीय साइकिल रैली डंडा हेड कैंप कार्यालय से रात्रि विश्राम करने के उपरान्त सुबह करीब नौ बजे जैसे ही कस्बा के ठूठीबारी चौराहा पर पहुंची, वहां पहले से मौजूद ¨हदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने फूल माला से सभी जवानों का जोरदार स्वागत किया। हियुवा जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय ने भारत माता के जयकारा लगा जवानों में उत्साह व जोश भरने का काम किया।
रैली ठूठीबारी चौराहा से होत बरगदवा पहुंचा। वहां भी लोगों ने उसका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर एसएसबी सेना नायक के.एस. वनकोटी, डिप्टी कमांडेंट मनीष कुमार, सहायक सेनानायक हरिश्चन्द्र प्रसाद, हियुवा कार्यकर्ता अनिल आर्य, राधेश्याम गुप्ता, सुधीर शुक्ला, अशोक सिंह, रमेश सिंह, मुरली, अर्जुन, अंकित सिंह, जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष विशाल वर्मा, शिव मद्देशिया व सुनील अग्रहरि आदि उपस्थित रहे।