Move to Jagran APP

अटल को भारत रत्न से सम्मानित करना गौरव का क्षण

महराजगंज: आज देश के यशस्वी पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी बाजपेयी को भारत रत्‍‌न से सम्मानित क

By Edited By: Published: Fri, 27 Mar 2015 10:42 PM (IST)Updated: Fri, 27 Mar 2015 10:42 PM (IST)
अटल को भारत रत्न से सम्मानित करना गौरव का क्षण

महराजगंज: आज देश के यशस्वी पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी बाजपेयी को भारत रत्‍‌न से सम्मानित किया गया है। यह हम सभी के लिए गौरव के क्षण हैं। अटल जी इस सर्वोच्च सम्मान के हकदार हैं। अटल जी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

loksabha election banner

यह बातें भाजपा नगर अध्यक्ष आशुतोष शुक्ल ने पार्टी कार्यालय पर अटल को भारत रत्‍‌न जैसे सर्वोच्च सम्मान मिलने पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि अटल जी को देश की चिंता थी, उनके कार्यकाल में भारत अंतरराष्ट्रीय क्षितिज पर अटल सूर्य के समान चमक रहा था।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि अटल विज्ञान और विकास के बडे़ हिमायती थे। आज हम सब उनके स्वास्थ्य लाभ और लंबी उम्र की प्रार्थना भी ईश्वर से करते हैं।

भाजपा सिसवा विधान सभा प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि भारत रत्‍‌न का सम्मान अटल जी के उपलब्धियों का सम्मान है। उनके आदर्शो हमें राजनीतिक जीवन में अमल में लाना चाहिए।

इस अवसर पर मिठाईयां बांटकर और अटल बिहारी बाजपेयी के चित्र पर तिलक लगाकर उनके लंबी उम्र और स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राम नारायण जायसवाल, दिनेश जायसवाल, दिलीप शर्मा, राधारमण शुक्ल, रामाज्ञा यादव, मुकेश गुप्ता, अनिल गौड़ सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.