Move to Jagran APP

सुशासन के लिए प्रदेश में भाजपा का शासन जरूरी

महराजगंज: पूर्व विधायक चौधरी शिवेन्द्र सिंह के आवास पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की शनिवा

By Edited By: Published: Sat, 24 Jan 2015 10:14 PM (IST)Updated: Sat, 24 Jan 2015 10:14 PM (IST)
सुशासन के लिए प्रदेश में भाजपा का शासन जरूरी

महराजगंज:

loksabha election banner

पूर्व विधायक चौधरी शिवेन्द्र सिंह के आवास पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की शनिवार को बैठक आयोजित हुई। जिसमें उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था व बिजली संकट के कारण प्रदेश में कोई भी उद्योगपति उद्योग नहीं लगाना चाह रहा है। ऐसी स्थिति में प्रदेश में सुशासन लाने के लिए भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश की बागडोर सौंपने के लिए जिम्मेदारी सौपी है। बैठक को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौपी गई है। प्रत्येक कार्यकर्ता को घर घर जा कर सरकार की नीतियों के बारे में हर व्यक्ति को बताना होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बृजमनगंज कोल्हुई व कोल्हुई से लोटन मार्ग को नावार्ड योजना के तहत ले लिया गया है। जिसके लिए धन भी मिल चुका है। बैठक को जिलाध्यक्ष अरूण शुक्ला, पूर्व विधायक शिवेन्द्र सिंह, जिला मंत्री प्रमोद त्रिपाठी, महेन्द्र प्रसाद, रामचरित्र चौधरी ने भी सम्बोधित किया। बैठक का संचालन विवेका पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर डब्बू सिंह, इन्द्रजीत चौधरी, गणेश साहनी, राजेश मौर्या, योगेन्द्र यादव, घनश्याम चौधरी, राघवेन्द्र तिवारी,अनिल सिंह, गौरी शंकर पाण्डेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.