Move to Jagran APP

सदस्य बनाएं, नीति-रीति जन जन तक पहुंचाएं

महराजगंज: उपनगर घुघली स्थित डीएवी चौक पर गुरूवार को सशक्त भाजपा सशक्त भारत के बैनरतले भाजपा के पूर

By Edited By: Published: Thu, 18 Dec 2014 10:40 PM (IST)Updated: Thu, 18 Dec 2014 10:40 PM (IST)
सदस्य बनाएं, नीति-रीति जन जन तक पहुंचाएं

महराजगंज:

loksabha election banner

उपनगर घुघली स्थित डीएवी चौक पर गुरूवार को सशक्त भाजपा सशक्त भारत के बैनरतले भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद गुप्त के नेतृत्व मे कैंप लगाकर आन लाइन सदस्यता अभियान चलाया। युवा मोर्चा के सदस्यता अभियान में सैकड़ों युवाओं ने आनलाइन सदस्यता ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष श्री गुप्त ने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत देश में दस करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य है जिसके लिए 19, 20 व 21 दिसंबर को महा अभियान चलाया जाएगा तथा प्रत्येक बूथ पर सदस्य बनाया जाएगा। गुप्त ने कहा कि दस करोड़ लोगों को जोड़ने के बाद विश्व में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी होगी। वर्तमान में चीन में 8.5 करोड़ सदस्य है। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सौ सदस्य बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है।

इस अवसर पर भाजपा के सत्येंद्र तिवारी, शैलेश कुमार गुप्त, राधेश्याम गुप्त, दिनेश जायसवाल, शिवेंद्र उपाध्याय, अनिल त्रिपाठी, आनंद यादव, विशाल सिंह, रामबाबू, डा.कृष्ण कुमार, अजय जायसवाल, संजय जायसवाल, संदीप वर्मा, मनीष आदि लोग उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.