गांवों की समृद्धि से ही भारत का होगा विकास
महराजगंज: आइटीएम महराजगंज में संत सीताराम ने कहा कि भारत की आत्मा यहां के गांव में है। गांवों की समृ
महराजगंज: आइटीएम महराजगंज में संत सीताराम ने कहा कि भारत की आत्मा यहां के गांव में है। गांवों की समृद्धि से ही भारत का विकास होगा। गांवों के विकास के बिना भारत के विकास की परिकल्पना बेमानी सी होगी।
कन्याकुमारी से भारत पद यात्रा कर यहां पहुंचे संत सीताराम ने कहा कि पूरी दुनिया में तीन विचार प्रमुखता से चल रहा है। पहले विचार का पोषक अमरीका है। इस विचार के अनुसार पूरी दुनिया एक बाजार है और यहां की हर वस्तु विक्रय क्रय का सामान है। क्रय विक्रय में धन की भूमिका प्रमुख होती है। इसी धनार्जन के लिए अमरीका औरा उसकी नकल रहे देशों में आत्म हत्या, अवसाद, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, ¨हसा, विवाह विच्छेद जैसी घटनाएं अधिक हो रही है। उन्होंने कहा कि दूसरा विचार पूरी दुनिया युद्ध का मैदान है और जीवन युद्ध है। इसको मानने वाले देशों में आतंकवाद, उग्रवाद, माओवाद, नक्सलवाद आदि के प्रभाव से पूर्ण अशांति है। उन्होंने आगे कहा कि तीसरा विचार है कि दुनिया एक परिवार है और जीवन एक दर्शन है। इसका अग्रणी देश भारत है। वह भारत जिसे कभी विश्व गुरु व सोने की चिड़िया कहा गया। इसका कारण था इसके गांव। इनके गांवों भाई चारा था। पूरे गांव की आवश्यकता का हर सामान गांव में ही बनता था और बिना मूल्य के ही वस्तुओं के आदान प्रदान से ही सभी घरों में हर आवश्यक सामान पहुंच जाता था। उन्होंने कहा कि यही धर्म है, जो सभी को जोड़ने का काम करता है। आज आवश्यकता है पुन: ग्राम्य इकाईयों को संगठित व सुगठित करने की, जिससे भारत का खोया वैभव लौट सकेगा।
इसके पूर्व संस्था के निदेशक डा. बीबी सिंह ने पद यात्रा का स्वागत करते हुए कहा कि संत सीताराम का बाल ब्रह्म्चर्यमय जीवन देश, धर्म और समाज की सेवा में समर्पित है। आपका न तो कोई आश्रम है, न ही आप कोई दान लेते हैं। अधिष्ठाता अकादमिक डा. आरए यादव ने सभी अतिथियों का आभार ज्ञापन किया। संचालन अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा. अरुण कुमार पांडेय ने किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत शारीरिक प्रमुख संजय, भारतीय किसान संघ के संगठन मंत्री छोटे लाल, धर्मेद्र सिंह, राहुल सिंह, वाष्र्णेय पटैल, एससी योगी, श्रवण कुमार, ज्ञान सिंह, विनीत त्रिपाठी, कुल सचिव विनोद श्रीवास्तव, शाहबाज अहमद, शशांक, देवव्रत, जयंत, विवेक, अभय सहित अनेक शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।