मुख्य वन संरक्षक ने लिया वन क्षेत्र का जायजा
महराजगंज: वन रेंज फरेन्दा के विभिन्न बीटों का मंगलवार को मुख्य वन संरक्षक गोरखपुर रविरंजन जमुआर ने
महराजगंज:
वन रेंज फरेन्दा के विभिन्न बीटों का मंगलवार को मुख्य वन संरक्षक गोरखपुर रविरंजन जमुआर ने निरीक्षण किया। इस दौरान गिरधरपुर बीट में वन निगम द्वारा कराये जा रहे कटान का हाल भी जाना।
निरीक्षण के दौरान वन क्षेत्र में कराये गये पौधरोपण व पश्चिम लेहड़ा, गिरधरपुर बीट के वन क्षेत्र में निगम द्वारा कटान की प्रगति का भी मुआयना किया। इसके साथ ही वनों की कटान पर सख्ती से रोक लगाने का निर्देश वन कर्मियों को दिया। इतना ही नही उन्होंने यह भी कहा कि आम जनता को जंगलों की सुरक्षा के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। तभी हम इस अपार वन सम्पदा को सुरक्षित रख सकेंगे। पर्यावरण को बचाने के लिए जहां सरकारी और गैर सरकारी संगठन आये दिन विभिन्न आयोजन कर रहे है वही ग्रामीण अभी भी इसके प्रति सचेत नही है। इस दौरान एसडीओ बीके गुप्ता, वन क्षेत्राधिकारी लक्ष्मण यादव, डिप्टी रेंजर बी के नायक, मनीष तिवारी, जंग प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।