Move to Jagran APP

पुरातत्व अभियंता ने किया निरीक्षण

कुशीनगर :भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण सारनाथ मंडल के सहायक अधीक्षण पुरातत्व अभियंता श्रवण कुमार ने सोम

By Edited By: Published: Wed, 26 Nov 2014 12:14 AM (IST)Updated: Wed, 26 Nov 2014 12:14 AM (IST)
पुरातत्व अभियंता ने किया निरीक्षण

कुशीनगर :भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण सारनाथ मंडल के सहायक अधीक्षण पुरातत्व अभियंता श्रवण कुमार ने सोमवार की शाम साइट का निरीक्षण करने के दौरान प्राचीन ईटों की चुनाई का तरीका बताया तथा अब तक हुए निर्माण कार्यो का मेजरमेंट किया। थाईलैंड के उपासक द्वारा छतरी को पुराने स्वरूप के अनुसार लगाने का निर्देश दिया।

loksabha election banner

पुरातत्व अभियंता ने राजेश त्रिपाठी से थाई निर्मित छतरी स्तूप पर लगाने संबंधी बातचीत किया। उन्होंने संरक्षण सहायक अविनाश चंद त्रिपाठी को पुराने स्वरूप के अनुसार छतरी लगवाने का निर्देश दिया। थाईलैड के उपासक एक्रापासपांग ने छतरी दान में दिया है, जिसको लगाने हेतु अनुमति भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण नई दिल्ली के सुपरिटेंडिंग आर्कियोलाजिकल इंजीनियर आरएस जामवाल ने बीते अप्रैल में ही दे दिया था। पुरातत्व अभियंता ने स्वयं बसुंली लेकर पुराने ईटों को चुनने का तरीका भी बताया। अब तक हुए 75 प्रतिशत निर्माण कार्य का मेजरमेंट लेते हुए संरक्षण सहायक श्री त्रिपाठी को अन्य महत्वपूर्ण निर्देश भी दिया।

----

तीन स्थलों की होगी खुदाई

कुशीनगर :भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा उप अंचल कुशीनगर के तीन महत्वपूर्ण स्थलों का पुरातात्विक उत्खनन कराया जाएगा। उप अंचल कुशीनगर के संरक्षण सहायक अविनाश चंद त्रिपाठी ने बताया कि उस्मानपुर टीला, कोटवा तथा फाजिलनगर की पुरातात्विक खुदाई हेतु फोटो सहित प्रस्ताव मुख्यालय को प्रेषित कर दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.