धर्म जोड़ने का काम करता है तोड़ने का नहीं
महराजगंज: मंगलवार को स्थानीय ब्लाक परिसर में ¨हदू मुस्लिम एकता सम्मेलन हुआ। इसके मुख्य अतिथि सपा क
महराजगंज:
मंगलवार को स्थानीय ब्लाक परिसर में ¨हदू मुस्लिम एकता सम्मेलन हुआ। इसके मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद अरशद खां रहे। उन्होंने कहा कि पूजा पद्धतियों के आधार पर धर्म की व्याख्यान नहीं की जानी चाहिए। मानव के कार्य पद्धति पर उसकी पहचान एवं व्याख्या होनी चाहिए। सभी धर्म जोड़ने का काम करते हैं। तोड़ने का नहीं। जन्नत स्वर्ग एवं हेवेन भाषाई फर्क है। महापुरूष सबके लिए आदरणीय है।
मुख्य अतिथि श्री अरशद ने मानस के प्रसंगों को लेकर सभी को मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम जैसे सौतेले भाई भरत जैसे एवं छोटे भाई लक्ष्मण जैसे एक पत्नी के रूप में मां सीता जैसे बनने की अपील सभी धर्मो के लोगों को स्वीकारने को कहा। बताया कि हर प्रलय के बाद अयोध्या से ही सृष्टि की प्रारंभ हुई। इसके प्रति इस्लाम धर्म ग्रंथों का भी हवाला दिया तथा कहा कि अयोध्या ¨हदू मुस्लिम दोनों के लिए पवित्र एवं महत्व का जगह है। उन्होंने कहा कि सपा एवं उसके मुखिया मुलायम सिंह की कल्पना ऐसे ही समाज एवं परिवार के लिए है। जिसके लिए वे प्रयासरत हैं। उन्होंने श्रीराम को अपना पूर्वज बताया तथा कहा कि पूजा पद्धतियों के दौर में बदलती रहती है। राम पूरे विश्व के लिए अनुकरणीय हैं। पशुओं का उदाहरण देकर बताया कि जानवर किसी भी देश के हो एक बोली एक भाषा उनकी है। वास्तव में ¨हदू एवं मुसलमान एक जिस्म की दो भुजा हैं।
सम्मेलन को सपा जिलाध्यक्ष यमुना यादव, आयोजक रहमतुल्ला खां, युवा नेता हरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी, डा.एहसान फारूकी, लालजी आदि ने संबोधित किया। लखनऊ से आये अनवर फरीदी ने भी अपने मिसरों से ¨हदू मुस्लिम एकता के मिसाल पेश करते हुए सभा में अपनी मौजूदगी का एहसास कराया।
इस अवसर पर बलराम उपाध्याय, जयप्रकाश यादव, मसालुद्दीन, डा.जहूर, जाफर अली, विधानसभाध्यक्ष अमर नाथ यादव, गीता रत्ना, आजाद हेसामुद्दीन सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। संचालन आमिर खां ने किया।