नाला निर्माण में मानक की अनदेखी
महराजगंज: स्थानीय नगर पंचायत में ढोढि़ला चौराहे से नेबुआ जाने वाला मार्ग पर डूडा द्वारा बनाये जा र
महराजगंज:
स्थानीय नगर पंचायत में ढोढि़ला चौराहे से नेबुआ जाने वाला मार्ग पर डूडा द्वारा बनाये जा रहा नाला निर्माण के प्रारंभिक चरण में ही भ्रष्टाचार का शिकार हो गया है। नाला निर्माण में द्वितीय श्रेणी के ईट का धड़ल्ले से प्रयोग होता दिखा रहे हैं। जबकि उसके ईट व गिट्टी बिछाकर दीवार जोड़ दिया जा रहा है।
नगर पंचायत घुघली के निर्माण कार्यो पर बार-बार प्रश्न चिन्ह लगता है। कुछ के बिल में कटौती व ब्लैक लिस्ट करने की कार्यवाही ईओ द्वारा की गई। इस संदर्भ में परियोजना प्रबंधक डूडा अशोक कुमार ने बताया कि स्वयं जांच करूंगा। गलत मिलने पर कार्यवाही की जाएगी। वहीं जेई धर्मेद्र मणि त्रिपाठी का कहना है कि जांच की जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।