एकजुट रहें कार्यकर्ता, संगठन को दें मजबूती
महराजगंज: बहुजन समाज पार्टी के विधान सभा सदर के कार्यकर्ताओं की बैठक नगर के गेस्ट में हुई। इस दौ
महराजगंज: बहुजन समाज पार्टी के विधान सभा सदर के कार्यकर्ताओं की बैठक नगर के गेस्ट में हुई।
इस दौरान मुख्य अतिथि जोनल कोआर्डिनेटर सुधीर कुमार भारती ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट रहें और पार्टी को मजबूती प्रदान करें। जनता सभी सरकार के कार्यकाल की समीक्षा कर रही है। उसे विकल्प के रूप में बसपा का कार्यकाल भी भाव रहा है। ऐसे में संगठन को शक्ति प्रदान करें और बहन जी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं, लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य करें।
कोआर्डिनेटर बृजेश कुमार ने कहा कि बसपा ही प्रदेश का विकास कर सकती है। क्योंकि यह विकासवादी सोच की पार्टी है। इसमें सर्व समाज का हित सुरक्षित है।
सभा को मंडल कोआर्डिनेटर सुरेश कुमार व सदर विधान सभा के प्रभारी निर्मेष मंगल आदि ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नारद कुमार राव ने किया। इस अवसर पर अशोक प्रताप सिंह, नंदू प्रसाद, राजेंद्र दुबे, शमशुल हुदा, वीरेंद्र कन्नौजिया, अशोक प्रताप निषाद, अजय रंजन, रामराज चौरसिया, मनोज पासवान, तबारक हुसेन, अनिल कुमार गौतम, नागेंद्र मौर्य, ¨रकू पटेल, संतोष पटेल, दिलीप पटेल, वीरेंद्र कुमार, मारकंडेय पांडेय, जगदीश गुप्ता, डा. रामानंद, अरविंद्र प्रताप निषाद, रामसेवक, सुभाष प्रजापति, सदुरुद्दीन अंसारी, भोला, सुग्रीव आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।