हक के लिए अड़ा विकलांग, हालत बिगड़ी
महराजगंज: विकलांग एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजकेश्वर सिंह जानमाल की धमकी देने वाले के विरुद्ध कार्रवाई
महराजगंज: विकलांग एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजकेश्वर सिंह जानमाल की धमकी देने वाले के विरुद्ध कार्रवाई सहित अन्य मांगों को लेकर तीसरे दिन भी जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष भूख हड़ताल पर अडे़ रहे। तीन दिनों से अनशन पर रहने के कारण उनकी हालत बिगड़ रही है। लेकिन अभी तक किसी अधिकारी के सुधि न लेने से संघ में आक्रोश व्याप्त है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि धमकी देने वालों को पुलिस नहीं ढूंढ नहीं रही है। मामला जिले के पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी के संज्ञान में भी लाया गया। लेकिन कोई ठोस पहल नहीं हुई। अधिकारी संवेदनहीन हो गए है। उन्होंने कहा कि जनपद की सभी सड़कें बदहाल हैं, इसके मरम्मत की शीघ्र आवश्यकता है। लेकिन अधिकार इस गंभीर समस्या को नजरअंदाज कर रहे हैं। परतावल से इंदरपुर मार्ग को तत्काल ठीक कराया जाय। राजनैतिक पार्टियां केवल इस मार्ग को मुद्दा बनाया। मन से इसके लिए पहल नहीं किया। अगर पहल हुआ तो यहां के नागरिकों को इतनी दुर्दशा नहीं झेलनी पड़ती है। विकलांग एसोसिएशन जनता की इस समस्या को लेकर गंभीर है और वह इसके लिए संघर्ष का शंखनाद शुरू कर दिया है।
इस अवसर वाहिदा खातून, शत्रुघ्न सिंह, राम पलट, शमशुल निशा, अरमान अली आदि लोग उपस्थित रहे।