Move to Jagran APP

यात्रियों का रखा ख्याल तो होंगे मालामाल

महराजगंज : रोडवेज की पहल से दीपावली व छठ महापर्व की खुशियां दो गुनी हो जाएंगी। यात्री समय से जहां घर

By Edited By: Published: Wed, 22 Oct 2014 12:23 AM (IST)Updated: Wed, 22 Oct 2014 12:23 AM (IST)
यात्रियों का रखा ख्याल तो होंगे मालामाल

महराजगंज : रोडवेज की पहल से दीपावली व छठ महापर्व की खुशियां दो गुनी हो जाएंगी। यात्री समय से जहां घर पहुंचेंगे, वहीं कर्मचारी भी मालामाल होंगे और पर्व फीके नहीं रहेंगे। छह दिन लगातार काम करने वाले चालक-परिचालक को वेतन के अलावा 2850 व लिपिकों को 850 रुपए मिलेंगे।

loksabha election banner

रोडवेज की इस नायाब पहल पर शनिवार से ही चालकों व परिचालकों ने अमल शुरू कर दिया। पहल के अनुसार प्रतिदिन 300 किमी बस चलाने व छह दिन लगातार काम कर 1800 किलोमीटर चलने वाले चालक व परिचालक को वेतन के अलावा 2850 रुपए विभाग देगा। यही नहीं विभाग ने दीपावली ठीक से मनाने के लिए लिपिकों को भी इस बार अतिरिक्त धन देने का निर्णय लिया है। धनतेरस व दीपावली को भी अवकाश न लेने वाले लिपिकों को वेतन के अलावा 850 रुपए विभाग देगा। दीपावली को अवकाश लेने पर लिपिकों को 700 रुपए मिलेंगे।

रोडवेज कर्मचारी संघ के अध्यक्ष के. पी. नायक ने बताया कि विभाग की इस पहल का सर्वाधिक लाभ यात्रियों को मिल रहा है। ए.आर.एम. परशुराम पांडेय ने बताया कि परिवहन विभाग की पहल से यात्रियों को अब बस का अभाव नहीं खलेगा।

उन्होंने बताया कि दीपावली व छठ महापर्व पर भी सभी बसें चलेंगी। सुबह पांच बजे से देर रात तक बस चलाने की व्यवस्था की गयी है। इसके साथ ही प्रतिदिन लखनऊ, दिल्ली, वाराणसी व इलाहाबाद के लिए भी बसें चलायीं जा रही हैं। इससे निश्चित तौर पर यात्रियों को तो लाभ होगा ही रोडवेज का भी राजस्व बढ़ जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.