दूसरे दिन भी नाले में नहीं मिली बालिका
By Edited By: Published: Wed, 17 Sep 2014 10:49 PM (IST)Updated: Wed, 17 Sep 2014 10:49 PM (IST)
महराजगंज: नगर क्षेत्र के मऊपाकड़ के पास बलिया नाला में डूब कर गायब हुई बालिका का दूसरे दिन भी पता नहीं चला। स्थानीय लोगों के मदद से परिजनों ने बुधवार में उसके तलाश करने में जुटे रहे लेकिन बालिका कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने प्रशासन के विरूद्ध आक्रोश व्यक्त किया है। दो दिन से बालिका नाला में डूब कर गायब है उसके बाद भी उसे खोजने में कोई मदद नहीं कर रहा है।
बताते चलें कि जीवितपुत्रिका पर्व बालिका बिस्मिल नगर निवासी 12 वर्षीय प्रिया महिलाओं के साथ मऊ पाकड़ स्थित बलिया नाला पर गई थी। वहां अन्य लड़कियों के साथ वह बलिया नाला में नहाने लगी। नहाते समय वह नाला में दो लड़की डूबने लगी। डूबते से स्थानीय लोगों के मदद से 13 वर्षीय बच्ची नामक लड़की को बचा लिया गया था। जबकि प्रिया नाला में डूब कर लापता हो गई। उसका दूसरे दिन भी पता नहीं चला।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें