कांग्रेसियों ने निकाला विरोध मार्च
महराजगंज: प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री के आह्वान पर केंद्र सरकार के सौ दिन कार्य पूरे होने पर जिला कांग्रेस कमेटी ई के जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद के निर्देशानुसार जिले के वरिष्ठ कांग्रेसियों ने नगर भ्रमण कर विरोध मार्च निकाला। जो मुख्य चौराहे से होते हुए जिला परिषद मार्केट स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा की कथनी व करनी में कोई तालमेल नहीं है। महंगाई व भ्रष्टाचार मुक्त देश की सपना दिखाने वाली इस भाजपा सरकार ने सत्ता संभालते हीं पंद्रह प्रतिशत रेल के किराए में वृद्धि तो की ही, साथ ही साथ डीजल व खाद के मूल्यों में वृद्धि कर किसानों के साथ विश्वासघात किया है। नेताओं ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने की सुगबुहाट जब से शुरू हुई तब से ही देश के विभिन्न राज्यों में सांप्रदायिक दंगों की कतार लग गई, जिससे न सिर्फ देश का आपसी सौहार्द कायम रहा, बल्कि देश की गंगा जमुनी तहजीब भी निरंतर धूमिल होती रही।
विरोध जुलूस की अध्यक्षता कपिल देव शुक्ल, जबकि संचालन देवेंद्र उपाध्याय व अवनीश पाल उर्फ विपिन पाल ने संयुक्त रूप से की।
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष एमपी साहनी, अमित तिवारी, नरसिंह सहाय, डा. जग्गू प्रसाद, अफजल अब्बासी, सुभाष पटेल, अकरम सलामी, अशोक, अशोक मद्धेशिया, इसराइल, चंद्रभान, बब्लू, कन्नौजिया, तिलक निषाद, वीरेंद्र पटेल, विनोद तिवारी, शैलेष गौड़, आनंद कुमार, आलोक रंजन, जोनहा देवी, गोधना देवी, इसरावती, सरिता, लक्ष्मीना, पार्वती, जानकी देवी, अकील अहमद, लालजी प्रसाद, रामकिशुन, फेकू कन्नौजिया, नेपाल, रामानंद गुप्ता, राजकुमार सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।