पदाधिकारियों को दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ
जागरण संवाददाता, महराजगंज : जिलाधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के नए पदाधिकारियों को सोमवार को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी।
कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के संयोजक सुशील कुमार पांडेय, संरक्षक रविन्द्र प्रताप श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष श्रीनाथ धर दुबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगत प्रकाश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश मणि त्रिपाठी, जिला मंत्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, संयुक्त मंत्री प्रथम रमेश चंद्र श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री द्वितीय राजमन पांडेय, संगठन मंत्री प्रथम श्रीपति नारायण सिंह, संगठन मंत्री द्वितीय राजाराम यादव, कोषाध्यक्ष सुनीता पटेल, आडिटर अनिल कुमार पटेल, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा मंत्री अरुण कुमार मौर्य, कार्यालय सचिव नंदिता राय, तहसील सदर के अध्यक्ष आनंद प्रकाश मणि, मंत्री रामनाथ, फरेंदा के अध्यक्ष भागवत लाल श्रीवास्तव व मंत्री संजय सिंह, नौतनवा के अध्यक्ष राधेश्याम लाल श्रीवास्तव व मंत्री दीपक कुमार अग्रवाल व निचलौल के अध्यक्ष माधव शर्मा व मंत्री कपिलदेव ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य गोविन्द प्रसाद मिश्र, वेद प्रकाश मिश्र, राम नरेश, हरिवंश गुप्ता, रामाश्रय चौरसिया, ब्रहमानंद गौड़, रफीउल्लाह, मालती श्रीवास्तव, शिवशंकर यादव, संजय कुमार श्रीवास्तव ने भी शपथ ली।
शपथ ग्रहण के बाद अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों ने कर्मचारी हितों की रक्षा व उत्पीड़न न होने देने का संकल्प दोहराया।
मुख्य अतिथि व डीएम सुनील श्रीवास्तव ने सभी पदाधिकारियों को कर्तव्य के निर्वहन का सुझाव देते हुए समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया।
विशिष्ट अतिथि व एडीएम श्याम शरण श्रीवास्तव ने उम्मीद जतायी कि कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन आगे भी ठीक से करते रहेंगे। उनके स्तर से कर्मचारी हित में नियमानुसार जो भी बन पड़ेगा करेंगे।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर जितेन्द्र कुशवाहा, एसडीम फरेंदा विजय पांडेय, प्रशिक्षु एसडीएम विनीत सिंह, उ.प्र. राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष फिरोज अहमद सिद्दीकी, लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष छविराज प्रसाद, जिला मंत्री भगवान प्रसाद, उ.प्र. राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के घनश्याम पांडेय, उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार त्रिपाठी, प्राथमिक संघ के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय मिश्र ने भी विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम को अवकाश प्राप्त प्रधान सहायक हजरत अली वासील वाकी नवीस तहसील सदर को भावभीनी विदाई दी गयी।
--------------