Move to Jagran APP

समाजवादी पार्टी में बने अस्सी हजार नये सदस्य: यमुना

By Edited By: Published: Mon, 01 Sep 2014 11:29 PM (IST)Updated: Mon, 01 Sep 2014 11:29 PM (IST)
समाजवादी पार्टी में बने अस्सी हजार नये सदस्य: यमुना

जागरण संवाददाता, महराजगंज:

loksabha election banner

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष यमुना यादव ने कहा कि सपा ने महराजगंज जिले में अस्सी हजार प्रारंभिक सदस्य बनाये हैं। 16 हजार सक्रिय सदस्य भी बनाये गये हैं। शीघ्र ही जिला कमेटी की भी घोषणा कर दी जाएगी।

सोमवार को पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से मुखातिब जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा महराजगंज जिले में 75 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्साह के चलते लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाने में सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि 1500 समाजवादी बुलेटिन के ग्राहक बनाने का लक्ष्य मिला है। यह लक्ष्य भी पूर्ण होने के करीब है। कोई भी कार्यकर्ता सदस्य बनने से न छूट जाए इसके लिए 30 सितंबर तक सदस्य बनाये जाएंगे। एक सवाल के जवाब में जिलाध्यक्ष ने कहा कि कुछ लोग पार्टी को कमजोर करने में लगे हुए हैं। इसकी सूचना पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव व सूबे के मुखिया को दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी में गुटबंदी किसी भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाध्यक्ष यमुना यादव ने कहा कि पूर्व सांसद अखिलेश सिंह व उनके समर्थकों द्वारा कितने सदस्य बनाये गये उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने ने न तो सदस्यता रसीद ही ली न ही जिला कार्यालय पर बनाये गये सदस्यों के बारे में जानकारी दी दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.