त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
By Edited By: Published: Sun, 31 Aug 2014 11:23 PM (IST)Updated: Sun, 31 Aug 2014 11:23 PM (IST)
जागरण संवाददाता, महराजगंज:
फरेंदा पुलिस ने आनंद नगर में रविवार को सायं सीओ नौतनवा पंकज सिंह के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया। जिसमें फरेंदा थाने के अलावा पनियरा के थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव, घुघली के राजेश वर्मा, कोल्हुई के विनय प्रकाश राय,बृजमनगंज के सदानंद सिंह, पुरंदरपुर के गिरजेश तिवारी शामिल रहे। फ्लैग मार्च का नेतृत्व थानाध्यक्ष ओपी चौहान कर रहे थे।
थानाध्यक्ष ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए विभागीय लोग आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ लोगों को यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि पुलिस आम जनता के साथ है। उसे किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वह उनकी मदद कर सकता है। फ्लैग मार्च आनंद नगर के स्टेशन रोड, छतरी चौराहा, स्टेट बैंक, मिल गेट होते हुए पूरे नगर में भ्रमण किया। साथ ही गली चौराहों पर भारी मात्रा में पुलिस के जवान तैनात रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें