भारतीय राजनीति में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण
महराजगंज: रविवार को नगर के एक अतिथि भवन में युवा मतदाता मंच के तत्वावधान में भारतीय राजनीति में युवाओं की भूमिका पर गोष्ठी की गई। जिसका शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण तथा वंदेमातरम गान से किया गया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अर्थ शास्त्र विभाग के प्रवक्ता डा. सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि आज देश संक्रमण दौर से गुजर रहा है। वर्तमान समय में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। हमें विचार करना होगा कि देश को हम कैसी सरकार दें।
विशिष्ट अतिथि गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि चकाचौंध की राजनीति से युवाओं को दूर रहना होगा।
अध्यक्षीय संबोधन में विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव देश में चल रहा है। आज नौजवनों में रणभेरी को लेकर उत्साह में चल रहा है। कौन सी सरकार देश में हो, कैसा नेतृत्व हो, देश का नौजवान विचार कर रहा है।
इस दौरान भाजपा के युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य विजय प्रकाश यादव, प्रदीप उपाध्याय, जिलामंत्री अरुणेश शुक्ला, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कृष्ण चंद्र पटेल, जयमंगल कन्नौजिया, दिनेश जायसवाल, संजीव शर्मा, विजय मिश्रा, शिवेंद्र उपाध्याय ने अपने विचार व्यक्त किए।