राम मनोहर लोहिया और भगत सिंह को दी योगी ने श्रद्धांजलि
उन्होंने अपने निजी ट्विटर हैंडल से डॉ. लोहिया की एक तस्वीर के साथ लिखा कि वो एक ओजस्वी वक्ता और महान स्वतंत्रता सेनानी थे।
लखनऊ (जेएनएन)। डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती के मौके पर उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने आज उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपने निजी ट्विटर हैंडल से डॉ. लोहिया की एक तस्वीर के साथ लिखा कि वो एक ओजस्वी वक्ता, महान स्वतंत्रता सेनानी, समाजवाद, एक वीर योद्धा, साहसी आलोचक, स्वतंत्र विचारक, मननशील व सर्वाधिक महान मानवतावादी थे।
देश के आज़ादी के लिए अपना सर्वस्य कुर्बान कर देने वाले शहिदों को शत्-शत् नमन....@myogiadityanath pic.twitter.com/CQaPu32XX3
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 23, 2017
इसके साथ ही उन्होंने देश के लिए अपनी जान न्योछावर करने वाले शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को भी अपने ट्विटर हैंडल से श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने तीनों क्रांतिकारियों की एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें उन्होंने लिखा, 'देश के आज़ादी के लिए अपना सर्वस्य कुर्बान कर देने वाले शहिदों को शत्-शत् नमन।'
गौरतलब है कि आज राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने भी डॉ. लोहिया को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि वो डॉ. लोहिया के दिखाए हुए मार्ग पर चलने की कोशश कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: अचानक हजरतगंज कोतवाली पहुंचे योगी, अफसरों में अफरा-तफरी