प्रदेश के 147 मेधावियों को सीएम योगी ने लखनऊ में किया सम्मानित
उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश सरकार 1 से 15 जुलाई तक 'खूब पढ़ो खूब पढ़ो' अभियान भी चलाएगी।
लखनऊ (जेएनएन)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को प्रदेश के 147 मेधाव छात्रों को सम्मानित किया। इसके साथ ही इस दौरान छात्रों को 1-1 लाख रूपये के चेक भी दिए गए। इस दौरान उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी इस सफलता में उनके साथ-साथ उनके अभिभावक और शिक्षकों का भी हाथ है।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री डा. रीता बहुगुणा जोशी, मोहसिन रजा समेत अन्य मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
इसके साथ ही उन्होंने लड़कियों की प्रतिभाओं की भी सराहना की। सीएम ने कहा, 'आज के समय में लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, ऐसे में जो लोग उन्हें रोक रहे हैं वो गलत कर रहे हैं। ऐसा करना गलत है।'
उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश सरकार 1 से 15 जुलाई तक 'खूब पढ़ो खूब पढ़ो' अभियान भी चलाएगी। इस अभियान की मदद से उन सभी बच्चों को लाभांवित किया जाएगा जो बेसिक शिक्षा हासिल नहीं कर पाते हैं।