लखनऊ की कोर्ट में यादव सिंह व समर्थक की पिटाई, वकीलों ने पीटा
घोटाला के मुख्य आरोपी इंजीनियर यादव सिंह को आज लखनऊ में वकीलों ने पीट दिया। यादव सिंह को आज ईडी की टीम ने मनी लांड्रिंग के केस में कोर्ट में पेश किया था।
लखनऊ (जेएनएन)। नोएडा टेंडर घोटाला के मुख्य आरोपी इंजीनियर यादव सिंह को आज लखनऊ में वकीलों ने पीट दिया। यादव सिंह को आज ईडी की टीम ने मनी लांड्रिंग के केस में कोर्ट में पेश किया था। जहां से कोर्ट ने यादव सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया। कोर्ट से बाहर निकलने के दौरान कुछ वकीलों ने यादव सिंह की पिटाई कर दी। ईडी टीम पर वकीलो का हमला। सीओ को दौड़ाकर पीटा। हंगामा यादव सिंह की फोटो खींचने पर बवाल।
यादव सिंह को बचाने के प्रयास में ईडी के अधिकारियों को भी पिटाई झेलनी पड़ी। ईडी की टीम कोर्ट में सुनवाई के बाद यादव सिंह को मुंह छुपाकर बाहर ले जा रही थी। इसी दौरान यादव सिंह के साथ ईडी की टीम पर अधिवक्ताओं हमला बोल दिया। इसके बाद ईडी के अधिकारी यादव सिंह को वहां से एम्बुलेंस से ले कर भागे।
यह भी पढ़ें- फर्जी कंपनियों के जरिये मनी लांड्रिंग करता था जाकिर नाईक
ईडी की तरफ से दर्ज केस में यादव सिंह को 14 दिन की जेल