सीएम योगी आदित्यनाथ का आदेश, 5000 केंद्र पर आज से गेहूं की खरीद
सरकार ने कल किसानों की फसल खरीद को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णयों की घोषण की थी। आदेश के तहत आज से किसानों की फसल की खरीद शुरू हो गई है।
लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने किसानों के प्रति अपनी गंभीरता दिखा दी है। प्रदेश में आज से पांच हजार केंद्रों पर गेंहूं की खरीद शुरू हो गई है। सरकार ने करीब 80 लाख टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य रखा है। सभी जिलों में जिलाधिकारियों को क्रय केंद्रों पर नजर रखने को कहा गया है।
विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने किसानों की फसल खरीदने के मामले में सपा सरकार के ढुलमुल रवैये की कड़ी आलोचना की थी। अब भाजपा ने दो तिहाई बहुमत से सरकार बना ली है। सरकार ने कल किसानों की फसल खरीद को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णयों की घोषण की थी। आदेश के तहत आज से किसानों की फसल की खरीद शुरू हो गई है।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आज पूरे प्रदेश में गेहूं की खरीद शुरू होने के आदेश दिए थे। यह आदेश कल जारी किया गया था। जिसके बाद आज से पांच हजार केन्द्रों पर फसल खरीद की प्रक्रिया शुरू हो गई। राज्य सरकार ने इस वर्ष करीब 80 लाख टन गेहूं खरीदने की घोषणा की है।
उत्तर प्रदेश देश के गेहूं का करीब 34.71 प्रतिशत उत्पादन करता है। बीते वर्ष देश में कुल 9 करोड़ टन गेहूं की पैदावार हुई थी। इसके बाद भी बीते वर्ष उत्तर प्रदेश में तीन प्रतिशत गेहूं की फसल खरीदने के आरोप लगे थे।
लखनऊ में डीएम गौरी शंकर प्रियदर्शी ने मारा छापा
लखनऊ में डीएम गौरी शंकर प्रियदर्शी ने नवीन गल्ला मंडी पर मारा छापा।डीएम गौरी शंकर प्रियदर्शी गेंहू खरीद के इंतजाम की अव्यवस्था देख अफसरों पर बिफरे। डीएम गौरी शंकर प्रियदर्शी गेंहू खरीद के इंतजाम को देखने पहुंचे।