Move to Jagran APP

रेल बजट में वेस्ट यूपी को नहीं होगी निराशा : मनोज सिन्हा

रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने भरोसा दिलाया है कि नये रेल बजट में पश्चिमी उत्तर प्रदेश को निराशा नहीं होगी। मंत्री मनोज सिन्हा आज देवबंद जाते समय कुछ देर के लिए मेरठ के सर्किट हाउस में रुके थे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 09 Feb 2016 11:53 AM (IST)Updated: Tue, 09 Feb 2016 11:56 AM (IST)
रेल बजट में वेस्ट यूपी को नहीं होगी निराशा : मनोज सिन्हा

लखनऊ। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने भरोसा दिलाया है कि नये रेल बजट में पश्चिमी उत्तर प्रदेश को निराशा नहीं होगी। मंत्री मनोज सिन्हा आज देवबंद जाते समय कुछ देर के लिए मेरठ के सर्किट हाउस में रुके थे।

loksabha election banner

मनोज सिन्हा ने कहा कि इस बार रेल बजट में पश्चिमी उत्तर प्रदेश को निराशा नहीं मिलेगी। इस बार पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर विशेष तौर पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकलुभावन बजट से इतर जमीनी स्तर पर मजबूत बजट पेश किया जाएगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश को निराश नहीं होना पड़ेगा। उन्होंने पउप्र को क्या दिया जा रहा है, इसका खुलासा नहीं किया। मनोज सिन्हा ने कहा कि बजट का खुलासा नहीं किया जा सकता, लेकिन यह जरूर है कि इस बार पश्चिमी उत्तर प्रदेश को बहुत कुछ मिलने वाला है। रेल राज्य मंत्री ने बताया कि बीते वर्ष उत्तर प्रदेश के लिए हजार करोड़ रुपए का बजट था, इस बार उत्तर प्रदेश को इससे अधिक मिलेगा। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में भी बताया। मनोज सिन्हा ने कहा कि मोदी सरकार का किसान और नौजवान को रोजगार देने की योजना रंग ला रही है। इसे पूरा किया जा रहा है। अब देश के मजदूर, गरीब, किसान व युवाओं से जुड़ी योजनाएं लागू की जा रही हैं। फसल का बीमा समेत तमाम योजनाएं चलायी जा रही हैं। सर्किट हाउस में कुछ देर रुकने के बाद देवबंद के लिए रवाना हो गये।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.