Move to Jagran APP

पाकिस्तान की एक गोली का जवाब दस से देंगे : राजनाथ सिंह

देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह आज महराजगंज में फुल फार्म में थे। उन्होंने पड़ोसिय़ों को सीमा पर सही माहौल बनाए रखने को चेता भी दिया। राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर पाकिस्तान सीमा पर एक गोली चलाता है तो हम दस गोली चलाएंगे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 30 Aug 2015 01:48 PM (IST)Updated: Mon, 31 Aug 2015 10:09 AM (IST)
पाकिस्तान की एक गोली का जवाब दस से देंगे : राजनाथ सिंह

लखनऊ। देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह आज महराजगंज में फुल फार्म में थे। उन्होंने पड़ोसिय़ों को सीमा पर सही माहौल बनाए रखने को चेता भी दिया। राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर पाकिस्तान सीमा पर एक गोली चलाता है तो हम दस गोली चलाएंगे। एसएसबी की पोस्ट पर एक जनसभा में उन्होंने कहा कि भारत किसी भी सीमा पर पहली गोली नहीं चलाएगा, लेकिन अब दूसरी ओर से पहली गोली चलने के बाद भारत की सेना की तरफ से अब सफेद झंडा भी नहीं दिखाया जाएगा। गृहमंत्री राजनाथ सिंह का आज पाकिस्तान पर बड़ा बयान था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की एक गोली का जवाब हम दस गोली से देंगे। अब पाकिस्तान को हर हाल में जवाब दिया जाएगा।

loksabha election banner

महराजगंज के परसौना में सभा को सम्बोधित करते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आतंकवाद के मुद्दे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान से बात करना चाहते है,लेकिन पाकिस्तान सीमा पर तनाव उत्पन्न कर भाग रहा है। लगता है कि उसके मन में चोर है। उन्होंने कहा कि किसी भी सीमा पर पहली गोली भारत की तरफ से नही चलेगी, लेकिन सीमा पर से गोली चलने पर अब भारत की तरफ से सफेद झंडा नहीं लहराया जाएगा। पाकिस्तान की एक गोली का जवाब हम दस गोली से देंगे।

हम अपने देश की रक्षा करने में सक्षम-देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह का मानना है कि हम अपने देश की रक्षा करने में पूरी तरह से सक्षम हैं। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने महराजगंज जिला मुख्यालय के चिऊरहा में एसएसबी के कैम्प कार्यालय भवन का शिलान्यास किया। शिलान्यास के बाद उन्होंने कहा कि हमारे जवान देश की सुरक्षा करने में काफी सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि जब देश की सीमा सुरक्षित रहेगी तभी तक देश भी सुरक्षित रहेगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि देश की खुली सीमा की सुरक्षा एसएसबी का काम है। यह अपना काम बखूबी निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक अरब की लागत से चार चरणों में एसएसबी मुख्यालय का निर्माण कराया जाना है। महराजगंज के चिउरहा में 71 एकड़ भूमि पर प्रथम बटालियन एसएसबी हेडक्वार्टर का निर्माण होना है।कार्यक्रम के दौरान महानिदेशक बीडी शर्मा, सांसद पंकज चौधरी, आइजी एसएसबी देशमुख, डीआइजी उपेंद्र, डीएम सुनील कुमार श्रीवास्तव, एसपी राजेंद्र प्रसाद पांडेय तथा कमांडेंट केएस बनकोटी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इसके बाद महराजगंज में पत्रकारों से बातचीत के दौरान गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि नेपाल में चल रहा आंदोलन उनका आंतरिक मामला है। उससे उन्हें शांतिपूर्ण ढंग से निपटना चाहिए। राजनाथ सिंह महराजगंज से नेपाल की सीमा के नजदीक पर जोगियाबारी भी जाएंगे। जोगियाबारी में बार्डर आउट पोस्ट के निर्मित भवन का उद्घाटन करने के साथ राजनाथ सिंह प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। इससे पहले राजनाथ सिंह वाराणसी के बाबतपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरने के बाद हेलीकाप्टर से महराजगंज पुलिस लाइन में उतरे। वहां से कार से एसएसबी कैंप, चिउरहा में पहंचे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.