Move to Jagran APP

उत्तराखंड महोत्सव 2018 का CM योगी ने किया उद्घाटन, बोले- अतीत से कटा व्यक्ति त्रिशंकु

25 नवंबर तक चलने वाला दस दिवसीय उत्तराखण्ड महोत्सव 2018 का उद्घाटन।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 05:46 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 05:46 PM (IST)
उत्तराखंड महोत्सव 2018 का CM योगी ने किया उद्घाटन, बोले- अतीत से कटा व्यक्ति त्रिशंकु
उत्तराखंड महोत्सव 2018 का CM योगी ने किया उद्घाटन, बोले- अतीत से कटा व्यक्ति त्रिशंकु

लखनऊ, जेएनएन। राजधानी में उत्तराखंड की संस्कृति छटा शुक्रवार यानि आज छा गई। दस दिवसीय उत्तराखंड महोत्सव 2018 का उद्घाटन करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस महोत्सव में उत्तराखंड ही नहीं देश की संस्कृति नजर आएगी। शौर्य के प्रतीक जनरल रावत हैं, दुश्मनों को उनकी ही भाषा मे समझने का काम हमारी सेना कर रही है। पूर्व सीएम हेमवंती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड के चंदन थे। वहां से निकलकर उन्होंने उत्तर प्रदेश को आगे ले जाने का काम किया। उनकी विरासत को रीता बहुगुणा जोशी आगे बढ़ा रही हैं। अतीत से कटा व्यक्ति त्रिशंकु होता है। उत्तराखंड की नदियां ऊर्जा देते है। देश की सेवा का संकल्प भी उत्तराखण्ड में लिया जाता है। इस दौरान सीएम ने नारायण दत्त तिवारी को भी श्रद्धांजलि दी। 

loksabha election banner

सेना में महिलाओं की भर्ती शीघ्र
भारतीय थलसेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने कहा कि सेना में महिलाओं की भर्ती शीघ्र की जाएगी। वीर भूमि उत्तराखंड की महिलाओं से इसकी शुरुआत होगी। गढ़वाली और कुमाउनी रेजिमेंट ही नहीं हर विंग में उत्तराखंड के सैनिक अपनी भूमिका निभा रहे है। हमें वीर भूमि के बारे में युवाओं को बताने की आवश्यकता है।

गौरतलब हो कि मोहत्सव में कुम्भ 2019 की झलक दिखेगी और गांधी जी का चरखे से सुसज्जित झांकी भी होगी। बता दें, 19 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और 25 नवंबर को महोत्सव के समापन पर उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत भी मौजूद रहेंगे।

 

आकर्षण का केन्द्र बनेगा स्थल
महोत्सव में खादी ग्रामोद्योग के सौजन्य से राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के 150वीं जयंती के अवसर पर उत्तराखण्ड महोत्सव स्थल में सूत चरखे पर सूत कातते हुए मनमोहक झांकी लगायी जा रही है। उत्तराखण्ड महापरिषद की स्मारिका 'उत्तराखण्ड दर्पण'का विमोचन किया जायेगा। कुम्भ 2019 की रमणीक झलक भी यहां देखने को मिलेगी। महोत्सव में हेमवती नन्दन बहुगुणा की जन्म शताब्दी अवसर पर वृह्द कार्यक्रमों जैसे-परिचर्चा गोष्ठी, कवि सम्मेलन आयोजित कर उनकी स्मृति को जीवंत करेगा।

 

ये हैं आज के कार्यक्रम

  • शाम चार बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम
  • शाम 06:15 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महोत्सव का उद्घाटन 
  • हेमवती नंदन बहुगुणा जन्म शताब्दी कार्यक्रम और उनके जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रसारण। 
  • संस्कार सांस्कृतिक समिति की ओर से शिव वंदना, थडिय़ा, चैफुला, आसाम के कलाकारों द्वारा सुप्रसिद्ध बीहू नृत्य होगा।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.