प्रचंड सर्दी की चपेट में यूपी, जन जीवन अस्त-व्यस्त
पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण समूचा उत्तर प्रदेश भीषण ठंड की चपेट में है। प्रचंड सर्दी के कारण सूबे में जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मौतों का सिलासिला रोज जारी है जबकि हवा, सड़क तथा रेल यातायात प्रभावित है। लोग घरों में दुबकने पर मजबूर हैं।
<स्त्रद्बक्>लखनऊ। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण समूचा उत्तर प्रदेश भीषण ठंड की चपेट में है। प्रचंड सर्दी के कारण सूबे में जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मौतों का सिलासिला रोज जारी है जबकि हवा, सड़क तथा रेल यातायात प्रभावित है। लोग घरों में दुबकने पर मजबूर हैं। <स्त्रद्बक्>हाड़ कंपा देने वाली सर्दी से बीते 24 घंटों में 44 और मौतें हो गईं। कोहरे और बर्फीली हवाओं के बीच सूबे में जनजीवन थमा सा है। मौसम का सर्वाधिक असर रेल और विमान सेवाओं पर देखने को मिला। कई उड़ानें रद कर दी गईं, वहीं राजधानी समेत कई वीआइपी ट्रेनें भी घंटों विलंबित रहीं। सड़क परिवहन भी कोहरे की वजह से बुरी तरह प्रभावित रहा। <स्त्रद्बक्><ह्यश्चड्डठ्ठ ह्यह्लब्द्यद्ग="ष्श्रद्यश्रह्म: ह्मद्दढ्ड(255, 0, 0);">सर्वाधिक मौतें पूर्वांचल में <स्त्रद्बक्>शीतलहर से पूर्वांचल में सबसे ज्यादा 19 जानें गईं। यहां वाराणसी में चार, सोनभद्र में एक, मीरजापुर में दो, जौनपुर में चार, गाजीपुर में एक, चंदौली में चार जबकि आजमगढ़ में एक मौत हुई। इलाहाबाद और देवरिया में दो-दो लोगों जबकि गोरखपुर में भी एक वनकर्मी की जान चली गई। वहीं एक दिन पहले घने कोहरे से थोड़ी निजात मिलने के बाद कल फिर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सर्दी का सितम और बढ़ गया। यहां बरेली में दो, शाहजहांपुर में दो और रामपुर में एक मौत हो गई। बुंदेलखंड में भी शीतलहर के कहर से चार जानें चली गईं। यहां महोबा में तीन और हमीरपुर में दो मौतें हो गईं। मध्य उप्र में बाराबंकी में चार लोगों समेत रायबरेली, कन्नौज, कानपुर देहात और उन्नाव और बलरामपुर में कुल बारह लोगों ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा मथुरा में कोहरे के चलते दो लोग हादसे का शिकार हो गए। अन्य सड़क हादसों में दो दर्जन लोग घायल हैं। <स्त्रद्बक्><ह्यश्चड्डठ्ठ ह्यह्लब्द्यद्ग="ष्श्रद्यश्रह्म: ह्मद्दढ्ड(255, 0, 0);">ताजनगरी में पारा और नीचे <स्त्रद्बक्>ताजनगरी के लोगों को हाड़ कंपा देने वाली सर्दी से बिल्कुल भी निजात नहीं मिल रही है। आगरा में सुबह दस बजे तक दृश्यता शून्य रही। आगरा लगातार दूसरे दिन भी उप्र का सबसे सर्द शहर रहा। शनिवार की तुलना में न्यूनतम तापमान और गिरकर 2.8 से 2.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इसके अलावा मौसम विभाग के अनुसार आगरा के बाद शाहजहांपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस और रायबरेली में 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अलीगढ़, बनारस, इलाहाबाद में चार से साढ़े चार तो गोरखपुर में 4.7 डिग्री सेल्सियस जबकि लखनऊ और कानपुर समेत अन्य जिलों में पांच से साढ़े पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास न्यूनतम तापमान रहा।