Move to Jagran APP

शैल यादव को हटाकर नीना श्रीवास्तव को बनाया गया यूपी बोर्ड का सचिव

यूपी बोर्ड की सचिव शैल यादव को हटा दिया गया है, उनकी जगह पर नीना श्रीवास्तव नई सचिव नियुक्त हुई हैं। 22 जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षक समेत 43 अफसरों को इधर से उधर किया गया है।

By Ashish MishraEdited By: Published: Fri, 23 Jun 2017 02:41 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jun 2017 03:05 PM (IST)
शैल यादव को हटाकर नीना श्रीवास्तव को बनाया गया यूपी बोर्ड का सचिव
शैल यादव को हटाकर नीना श्रीवास्तव को बनाया गया यूपी बोर्ड का सचिव

इलाहाबाद (जेएनएन)। शिक्षा महकमे में गुरुवार शाम को बड़े पैमाने पर फेरबदल हुआ है। यूपी बोर्ड की सचिव शैल यादव को हटा दिया गया है, उनकी जगह पर नीना श्रीवास्तव नई सचिव नियुक्त हुई हैं। प्रदेश के 22 जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआइओएस) समेत 43 अफसरों को इधर से उधर किया गया है। इसमें कई मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) व यूपी बोर्ड के इलाहाबाद व वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय के अपर सचिव भी शामिल हैं। बलिया के प्रभारी डीआइओएस रमेश सिंह को भी हटा दिया गया है, उन्हें वरिष्ठ प्रवक्ता डायट सुलतानपुर बनाया गया है। उन पर फर्जी नियुक्तियों के गंभीर आरोप हैं और हाईकोर्ट इलाहाबाद में सुनवाई चल रही है।
माध्यमिक शिक्षा के अपर मुख्य सचिव संजय अग्रवाल ने उप्र शैक्षिक (सामान्य शिक्षा संवर्ग) सेवा समूह 'क श्रेणी के अफसरों को स्थानांतरित किया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड की सचिव रहीं शैल यादव को शिक्षा निदेशालय इलाहाबाद में अपर शिक्षा निदेशक महिला के पद पर भेजा गया है। बोर्ड सचिव के पद पर नीना श्रीवास्तव को तैनाती मिली है, वह शिक्षा निदेशक बेसिक के कार्यालय में अपर शिक्षा निदेशक मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण के पद पर तैनात थीं। मुरादाबाद की मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक अनारपति वर्मा को बाध्य प्रतीक्षा में रखा गया है।

बदले गए अधिकारियों की सूची
1. अधिकारी का नाम कहां से कहां को
1. नीना श्रीवास्तव - अपर शिक्षा निदेशक(मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण) शिक्षा निदेशालय(बेसिक) उप्र लखनऊ से सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र इलाहाबाद
2. शैल यादव सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र इलाहाबाद से अपर शिक्षा निदेशक(महिला)शिक्षा निदेशालय उप्र इलाहाबाद
3. अनारपति वर्मा मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, मुरादाबाद से बाध्य प्रतीक्षा में
4. महेंद्र देव मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, मेरठ से मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक मुरादाबाद
5. सतीश सिंह प्रभारी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक गोरखपुर से अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी
6. कामता रामपाल अपर सचिव, माध्यमिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी से प्राचार्य डायट हरदोई
7. योगेंद्र कुमार सिंह प्राचार्य डायट चंदौली से मंडलीय उप शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) आजमगढ़
8. राणा सहस्त्रांसु कुमार 'सुमन प्राचार्य, डायट बुलंदशहर से अपर सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ
9. सूरज नारायण मिश्र मंडलीय उप शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) मुरादाबाद से मंडलीय उप शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) फैजाबाद
10. उदयराज मंडलीय उप शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) फैजाबाद एवं प्रभारी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, देवी पाटन से प्राचार्य डायट मिर्जापुर
11. रामकृपाल प्रसाद प्राचार्य डायट सिद्धार्थनगर से मंडलीय उप शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) बस्ती
12. देवकी सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक रामपुर से जिला विद्यालय निरीक्षक सीतापुर
13. राजा भानू प्रताप सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक सीतापुर से उप प्राचार्य डायट रायबरेली
14. गंगा सिंह राजपूत उप प्राचार्य डायट रायबरेली से जिला विद्यालय निरीक्षक मैनपुरी
15. राजेंद्र प्रसाद यादव जिला विद्यालय निरीक्षक मैनपुरी से उप प्राचार्य डायट भदोही
16. ओम प्रकाश मिश्र जिला विद्यालय निरीक्षक अमेठी (उप निदेशक के पद पर पदोन्नत) से प्राचार्य डायट प्रतापगढ़
17. रामचेत प्रभारी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ से उप शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) शिक्षा निदेशालय इलाहाबाद
18. मोहम्मद इब्राहीम जिला विद्यालय निरीक्षक (द्वितीय) वाराणसी (उप निदेशक के पद पर पदोन्नत) से मंडलीय उप शिक्षा निदेशक(माध्यमिक) इलाहाबाद
19. योगेंद्र नाथ सिंह प्राचार्य डायट मेरठ से अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय इलाहाबाद
20. प्रमोद कुमार अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय इलाहाबाद से प्राचार्य डायट कौशांबी
21. अमरनाथ राय उप प्राचार्य डायट महाराजगंज से जिला विद्यालय निरीक्षक बलिया
22. रमेश सिंह प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक बलिया से वरिष्ठ प्रवक्ता डायट सुल्तानपुर
23. राजबहादुर मौर्य उप प्राचार्य डायट हमीरपुर से जिला विद्यालय निरीक्षक सिद्धार्थनगर
24. सोमारू प्रधान प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक सिद्धार्थनगर से वरिष्ठ प्रवक्ता डायट बस्ती
25. भगवत पटेल मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) मुरादाबाद से जिला विद्यालय निरीक्षक जालौन
26. राजेंद्र बाबू जिला विद्यालय निरीक्षक जालौन से उप प्राचार्य डायट हमीरपुर
27. विजय प्रकाश सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक आजमगढ़ से जिला विद्यालय निरीक्षक मऊ
28. रविदत्त जिला विद्यालय निरीक्षक अमरोहा से जिला विद्यालय निरीक्षक (द्वितीय) सहारनपुर
29. अरुण कुमार दुबे जिला विद्यालय निरीक्षक बिजनौर से जिला विद्यालय निरीक्षक बुलंदशहर
30. रामाज्ञा कुमार उप प्राचार्य डायट अमरोहा से जिला विद्यालय निरीक्षक अमरोहा
31. राजेश आर्या जिला विद्यालय निरीक्षक बस्ती से जिला विद्यालय निरीक्षक फैजाबाद
32. देवी सहाय तिवारी जिला विद्यालय निरीक्षक फैजाबाद से उप प्राचार्य डायट आजमगढ़
33. रविंद्र सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक फिरोजाबाद से जिला विद्यालय निरीक्षक (द्वितीय) वाराणसी
34. राम नारायण विश्वकर्मा सहायक शिक्षा निदेशक (प्राइमरी) शिक्षा निदेशालय इलाहाबाद से जिला विद्यालय निरीक्षक इलाहाबाद
35. सत्येंद्र सिंह अपर सचिव (शोध) माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र इलाहाबाद से जिला विद्यालय निरीक्षक कौशांबी
36. अशोक कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक कौशांबी से अपर सचिव (शोध) माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र इलाहाबाद
37. अवधेश नारायण मौर्य जिला विद्यालय निरीक्षक गोरखपुर से जिला विद्यालय निरीक्षक फतेहपुर
38. नंदलाल जिला विद्यालय निरीक्षक फतेहपुर से उप प्राचार्य डायट फिरोजाबाद
39. कोमल यादव जिला विद्यालय निरीक्षक इलाहाबाद से उप प्राचार्य डायट गाजीपुर
40. नंद कुमार उप प्राचार्य डायट झांसी जिला विद्यालय निरीक्षक (द्वितीय) लखनऊ
41. धीरेंद्र नाथ सिंह प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक (द्वितीय) लखनऊ से वरिष्ठ प्रवक्ता डायट उन्नाव
42. बीना यादव जिला विद्यालय निरीक्षक बुलंदशहर से उप प्राचार्य डायट मऊ
43. पवन कुमार प्राचार्य डायट गणेशपुर बाराबंकी से प्राचार्य डायट लखनऊ  

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.